कैशलेस व्यवसायियों के लिए बेहतर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Dec 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

कैशलेस ट्रांजेक्शन के बारे में व्यवसायियों को जानकारी दी गयी एसबीआइ के शिविर में 30 व्यवसायियों ने स्वाइप मशीन के लिए फॉर्म लिये गढ़वा : कैशलेस बैंकिंग को लेकर सोमवार को एसबीआइ ने शहर के चौधराना बाजार स्थित सब्जी बाजार में एक शिविर का आयोजन किया. उक्त शिविर में व्यवसायियों के स्वाइप मशीन लगाने को […]
विज्ञापन
कैशलेस ट्रांजेक्शन के बारे में व्यवसायियों को जानकारी दी गयी
एसबीआइ के शिविर में 30 व्यवसायियों ने स्वाइप मशीन के लिए फॉर्म लिये
गढ़वा : कैशलेस बैंकिंग को लेकर सोमवार को एसबीआइ ने शहर के चौधराना बाजार स्थित सब्जी बाजार में एक शिविर का आयोजन किया. उक्त शिविर में व्यवसायियों के स्वाइप मशीन लगाने को लेकर फार्म का वितरण किया गया़ शिविर में 30 व्यवसायियों ने स्वाइप मशीन के लिए फार्म दिया गया़ इस अवसर पर एसबीआइ के शाखा प्रबंधक अजय कुमार व वित्तीय सलाहकार अमरेंद्र कुमार सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे़ शिविर में बैंककर्मियों द्वारा कैशलेस बैंकिंग को लेकर व्यवसायियों को विस्तृत जानकारी दी गयी़ साथ ही इससे होनेवाले लाभ के बारे में बताया गया़ बैंककर्मियों ने कहा कि सरकार कैशलेस को बढ़ावा देने व व्यवसायी से लेकर आम जन तक को इसे अपनाने के लिए शुरू किये गये अभियान में लोग बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं.
और कैशलेस बैंकिंग को अपना रहे है़ं इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व चेंबर अध्यक्ष संतोष केसरी, राजेश गुप्ता, धनंजय अग्रवाल,दिव्य प्रकाश केसरी, रितेश केसरी, टुबुल केसरी, टिंकू गुप्ता, जय सोनी, उदय सोनी, रवि सोनी, ज्योति प्रकाश, विकास सोनी, विनय सोनी, बिट्टू सोनी, मंटू केसरी सहित कई लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




