गरीबों के लिए मददगार है लायंस कपड़ा बैंक

Published at :17 Dec 2016 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबों के लिए मददगार है लायंस कपड़ा बैंक

कपड़ा बैंक में उमड़ रही है जरूरतमंदों की भीड़ गढ़वा : लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन द्वारा खोला लायंस कपड़ा बैंक गरीबों के लिए मददगार साबित हो रहा है़ शुक्रवार को बैंक के बाहर काफी भीड़ थी. इस दौरान बैंक के प्रोजेक्ट चेयरमैन शौकत खान ने 100 से अधिक गरीब व असहाय लोगों के बीच […]

विज्ञापन
कपड़ा बैंक में उमड़ रही है जरूरतमंदों की भीड़
गढ़वा : लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन द्वारा खोला लायंस कपड़ा बैंक गरीबों के लिए मददगार साबित हो रहा है़ शुक्रवार को बैंक के बाहर काफी भीड़ थी. इस दौरान बैंक के प्रोजेक्ट चेयरमैन शौकत खान ने 100 से अधिक गरीब व असहाय लोगों के बीच पुराने कपड़ों का वितरण किया.
सुबह होते ही बैंक के बाहर जरूरतमंदों की भीड़ इकट्ठा हो जा रही है.
इसमें बच्चे महिलाएं और बुजुर्ग अपने जरूरत के अनुसार कपड़े ले जा रहे है़ं बैंक को सुचारू रूप से संचालन के लिए उक्त योजना के प्रोजेक्ट चेयरमैन शौकत खान काफी संवेदनशील है़ श्री खान काफी व्यस्त रहने के बावजूद खुद शहर में घूमकर कपड़ा इकट्ठा कर रहे है़ं शुक्रवार को भी सूचना मिलते ही शहर के सहिजना पहुंच कर कपड़ा लेने पहुंचे थे़ उन्होंने कहा कि कपड़ा बैंक को गरीबों व जरूरतमंदों के लिए निरंतर चलता रहे. इसके लिए उनका यह प्रयास अनवरत जारी रहेगा़ दोनों के पास समय के काफी अभाव है.
बावजूद वे समय निकाल कर इस सेवाभाव को निरंतर जारी रखना चाहते है़ं उन्होंने कहा कि गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा करके उन्हें काफी खुशी मिलती है़ इधर लायंस ग्रीन के अध्यक्ष अमित कश्यप भी कपड़ा बैंक के निरंतर संचालन को लेकर काफी मनोभाव से लगे हुए है़ं कपड़ा बैंक की निरंतरता को बनाये रखने को लेकर लायंस के रवि अग्रवाल, डॉ अभिनीत विश्वास,अमित केसरी,हर्ष अग्रवाल सहित अन्य लोग लगे हुए है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola