रोजगार मेला के नाम पर छला गया : मिथिलेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Dec 2016 1:09 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर ने एक विज्ञप्ति जारी कर गढ़वा में पिछले दिनों आयोजित रोजगार मेला को सरकार के द्वारा मजाक बताया है़ उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि 12 दिसंबर को गढ़वा में रोजगार मेला 2016 लगाने के नाम पर क्षेत्र […]
विज्ञापन
गढ़वा : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर ने एक विज्ञप्ति जारी कर गढ़वा में पिछले दिनों आयोजित रोजगार मेला को सरकार के द्वारा मजाक बताया है़
उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि 12 दिसंबर को गढ़वा में रोजगार मेला 2016 लगाने के नाम पर क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के बेरोजगारी का क्रूर मजाक बनाया गया है़ यह मेला प्रशासन और भाजपा के गंठजोड़ का उदाहरण है़
उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को मेला के नाम से कथित 368 नौकरी देने की बात जहां तक है, इसके तह तक जाने से यह बात प्रकाश में आयेगी कि उन्हें किस तरह का रोजगार और कौन की कंपनी में दिया गया है़ मेला में एक-दो कंपनी को छोड़ कर ऐसा कोई संस्थान नहीं था, जिसमें रोजगार कर युवा अपने कैरियर की ऊंचाइयों को छू सकें. उन्होंने कहा कि मेला में जीवन बीमा कंपनियों के एजेंट के रूप में रोजगार प्रदान करना मेला के माध्यम से हास्यास्पद है, क्योंकि ऐसी कंपनियों में एजेंट बहाली की प्रक्रिया चलती रहती है़
श्री ठाकुर ने कहा है कि इस रोजगार मेला के तिथि का चुनाव भी ऐसे दिन किया गया, जिस दिन देश भर के लेाग हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन मना रहे थे और देश भर में सार्वजनिक अवकाश घोषित था़ ऐसी स्थिति में इस तरह का सरकारी आयोजन करने से सरकार की अल्पसंख्यक विरोधी मंशा साफ दिखती है़ यह भाजपा के अल्पसंख्यक विरोधी नीति का ज्वलंत उदाहरण है. उन्होंने कहा कि मेला में सिर्फ भाजपा और उसके सहयोगी लोग ही देखे में गये़
रिपोट जितेंद्र सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




