आदिवासियों के हित में है सीएनटी में संशोधन : अरुण

Published at :14 Dec 2016 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
आदिवासियों के हित में है सीएनटी में संशोधन : अरुण

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा अर्जुन मुंडा का बयान व्यक्तिगत, पार्टी उनके बयान के साथ नहीं रघुवर सरकार के कार्यकाल को सबसे अच्छा बताया गढ़वा : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी में किये जा रहे बदलाव पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का बयान व्यक्तिगत है. पार्टी अर्जुन मुंडा के […]

विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा अर्जुन मुंडा का बयान व्यक्तिगत, पार्टी उनके बयान के साथ नहीं
रघुवर सरकार के कार्यकाल को सबसे अच्छा बताया
गढ़वा : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि सीएनटी-एसपीटी में किये जा रहे बदलाव पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का बयान व्यक्तिगत है. पार्टी अर्जुन मुंडा के बयान के साथ नहीं है. सीएनटी-एसपीटी एक्ट में किया जा रहा संशोधन आदिवासियों व गरीबों के हित में हैं.
व्यक्तिगत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से गढ़वा पहुंचे श्री सिंह ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल को राज्य के इतिहास का सबसे अच्छा कार्यकाल बताया. उन्होंने कहा कि रघुवर दास मेहनती व ईमानदार मुख्यमंत्री है़ं
झारखंड राज्य के पूर्व के सभी मुख्यमंत्रियों की अपेक्षा रघुवर दास के नेतृत्व में तेज गति से सड़कों का निर्माण किया जा रहा है़ अन्य विकास के कार्य भी बहुत तेजगति से हो रहे है़ं स्थानीय परिसदन भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री सिंह ने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां के मुख्यमंत्री परिश्रमी व ईमानदार है़ं वे गरीबों के लिए काम कर रहे है़ं क्योंकि भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने गरीबी सही है और गरीबों की पीड़ा देखी है़ उन्होंने बताया कि जब वे पहले गढ़वा आये थे, तो यहां टूटी हुयी सड़कें, नक्सलवाद व भ्रष्टाचार का बोलबाला था़ पहले गढ़वा आने में डर लगता था, लेकिन अब इस तरह की समस्याएं यहां से दूर हो गयी है़ं नक्सली मुख्यधारा में जुड़ रहे है़ं उन्होंने इन समस्याओं को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा करने के अलावे उनका आभार भी प्रकट किया़
नोटबंदी से कालाधन व भ्रष्टाचार पर हुआ प्रहार : श्री सिंह ने नोटबंदी पर बोलते हुए कहा कि इससे कालाधन, आतंकवाद, नक्सलवाद, ड्रग्स माफिया व भ्रष्टाचारियों पर प्रहार हुआ है़ प्रधानमंत्री का यह कदम साहसिक व ऐतिहासिक है़ इसे देश की 125 करोड़ जनता ने सराहा है़
अब देश की अर्थव्यवस्था तेजी से सुधरेगी और आनेवाले दिनों में अर्थव्यवस्था का आकार भी बड़ा होगा़ लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही है, लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा मांगे गये 50 दिन का समर्थन लोग कर रहे है़ं इस अवसर पर भाजपा विधायक बिरंची नारायण, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडेय, भाजपा नेता ब्रजेश उपाध्याय, चंदन जायसवाल आदि उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola