विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण मिला

Published at :17 Nov 2016 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण मिला

डंडई : डंडई प्रखंड के तसरार पंचायत भवन में पंचायत के सभी विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्यों का एकदिवसीय सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इसका उदघाटन मुखिया दुखन राम ने किया. इस मौके पर प्रेरक गीत भी प्रस्तुत किये गये़ सम्मेलन में प्रशिक्षक अनिल कुमार वर्मा ने विद्यालय प्रबंधन के कार्य […]

विज्ञापन
डंडई : डंडई प्रखंड के तसरार पंचायत भवन में पंचायत के सभी विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्यों का एकदिवसीय सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इसका उदघाटन मुखिया दुखन राम ने किया. इस मौके पर प्रेरक गीत भी प्रस्तुत किये गये़
सम्मेलन में प्रशिक्षक अनिल कुमार वर्मा ने विद्यालय प्रबंधन के कार्य एवं दायित्वों के विषय में जानकारी दी़ इस दौरान सदस्यों से उनकी राय ली गयी़ मुखिया दुखन राम ने विद्यालय के प्रभावी शिक्षण व्यवस्था के विषय में जानकारी दी़ इस मौके पर उप मुखिया रघुनाथ विश्वकर्मा, प्रखंड लेखापाल मनोज सहाय, शिक्षक खुर्शीद खलीफा, अशरफ अंसारी, अनुप अग्रवाल, राजेश सिंह, संतोष तिवारी, दरोगा राम पासवान, बनवारी पासवान आदि उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola