हजारीबाग ने पलामू को हराया

Published at :14 Nov 2016 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग ने पलामू को हराया

नगरऊंटारी. प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित 11वीं राज्य कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका वर्ग की मैच में बोकारो ने धनबाद को 31-10 से, देवघर ने लातोहार को 35-11 से, पश्चिम सिंहभूम ने धनबाद को 29-24 से पराजित किया. लोहरदगा जिला की टीम ने देवघर को 27-25 से, हजारीबाग ने पूर्वी सिंहभूम जिला की […]

विज्ञापन
नगरऊंटारी. प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित 11वीं राज्य कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका वर्ग की मैच में बोकारो ने धनबाद को 31-10 से, देवघर ने लातोहार को 35-11 से, पश्चिम सिंहभूम ने धनबाद को 29-24 से पराजित किया. लोहरदगा जिला की टीम ने देवघर को 27-25 से, हजारीबाग ने पूर्वी सिंहभूम जिला की टीम को 24-17 से, लोहरदगा ने लातेहार की टीम को 34-11 से पराजित किया. वहीं बालक वर्ग में हजारीबाग की टीम ने पलामू को 25-04 से, बोकारो ने रांची को 22-18 से, धनबाद जिला की टीम ने लातेहार को 22-18 से पराजित किया. वहीं धनबाद व लातेहार की टीम 28-28 की बराबरी पर रही. धनबाद की टीम ने कोडरमा को 29-11 से देवघर ने लोहरदगा को 22-14 से वहीं जामताड़ा ने पूर्वी सिंहभूम को 21-17, देवघर की टीम ने गुमला को 25-03 से पराजित किया.
देवघर की टीम ने अगले मैच में रामगढ़ को 29-15 से, रांची की टीम ने पाकुड़ को 20-15 से, धनबाद ने पलामू को 18-16 से पराजित किया. इस प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका बालिका वर्ग हेलिना खलखो, सलील कुमार व मिंटू ठाकुर तथा बालक वर्ग में रामप्रवेश सिंह, परीक्षित मिंज तथा रोहित ने निभाया. मौके पर कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, राज्य सचिव विपिन कुमार सिंह, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास कुमार स्वदेशी, अजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola