विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रहे गिरिनाथ : मो आशिक

Published at :12 Nov 2016 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रहे गिरिनाथ : मो आशिक

गढ़वा : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो आशिक अंसारी ने राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह गढ़वा विधानसभा के पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह के खिलाफ मोरचा खोल दिया है़ उन्होंने कहा है कि वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार सभी मामलों में विफल साबित हो रही है़ गढ़वा विधानसभा में जिस तरह का आक्रामक आंदोलन विपक्ष को […]

विज्ञापन

गढ़वा : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो आशिक अंसारी ने राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह गढ़वा विधानसभा के पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह के खिलाफ मोरचा खोल दिया है़ उन्होंने कहा है कि वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार सभी मामलों में विफल साबित हो रही है़ गढ़वा विधानसभा में जिस तरह का आक्रामक आंदोलन विपक्ष को करना चाहिए था, वह नहीं हो रहा है़ गढ़वा विस में यूपीए के अगुवा व इसी गंठबंधन से चुनाव लड़नेवाले गिरिनाथ सिंह निष्क्रिय हो गये है़ं

होटल जीपी प्लाजा में शुक्रवार को आयोजित कांग्रेस की बैठक सह पत्रकार वार्ता में श्री अंसारी ने कहा कि बीते विस चुनाव में 54 हजार वोट प्राप्त कर दूसरे नंबर पर रहने के बावजूद श्री सिंह विपक्ष की भूमिका निभाने में अक्षम साबित हो रहे है़ं गंठबंधन का धर्म भी यहां नहीं निभाया जा रहा है़
सीएनटी व अन्य मामलों को लेकर पिछले दिनों संपूर्ण विपक्ष की बंदी में सभी पार्टी व नेता सड़क पर उतरे और आंदोलन किया. लेकिन श्री सिंह गढ़वा में रहने के बावजूद आंदोलन में हिस्सा नहीं लिये़ श्री अंसारी ने कहा कि वे यूपीए के बड़े नेताओं लालू प्रसाद यादव, सुखदेव भगत एवं नीतिश कुमार से मिलकर आनेवाले विस चुनाव में यूपीए प्रत्याशी बदलने की मांग करेंगे़ इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव कमर सफदर ने कहा कि केंद्र सरकार ने 1000 व 500 का नोट बंद करने में हड़बड़ी दिखायी है़ इससे आमलोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है़ लोगों को कुछ समय देना चाहिए था़ उन्होंने कहा कि कालेधनवालों में सोना की खरीददारी कर काले धन को पीलाधन बना लिया है़ पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभात
कुमार दुबे ने कहा कि देश के 40 प्रतिशत लोगों के पास बैंक खाता नहीं है़ ऐसे में कड़ी मेहनत से बचा कर रखा गया उनका धन बर्बाद हो गया है़ सरकार का यह फरमान पूरी तरह से अव्यवहारिक है़ इस अवसर पर हेमंत ध्रुव, केशव तिवारी, राजा दुबे, अभिषेक तिवारी, धीरज तिवारी, आलोक दुबे, अंबुज पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola