काउंटर बढ़ा, फिर भी लंबी कतार

Published at :11 Nov 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
काउंटर बढ़ा, फिर भी लंबी कतार

नोट बदलने व जमा करने वाले की लंबी कतार, अफरा तफरी का माहौल नगरऊंटारी : पांच सौ व एक हजार के नोट पर रोक लगाये जाने के अनुमंडल मुख्यालय में बंद बैंक के खुलने के पहले दिन उक्त नोट को बदलने व जमा करने वाले की लंबी कतार लगी है. बैंक के खुलने से पूर्व […]

विज्ञापन
नोट बदलने व जमा करने वाले की लंबी कतार, अफरा तफरी का माहौल
नगरऊंटारी : पांच सौ व एक हजार के नोट पर रोक लगाये जाने के अनुमंडल मुख्यालय में बंद बैंक के खुलने के पहले दिन उक्त नोट को बदलने व जमा करने वाले की लंबी कतार लगी है. बैंक के खुलने से पूर्व ही अनुमंडल मुख्यालय के सभी बैंक तथा डाकघरों में पांच सौ तथा एक हजार के नोट जमा करने तथा बदलने के लिए लंबी लाइन लगी थी. बैंकों में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अनुमंडल प्रशासन द्वारा नियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस बल को काफी मशक्कत करना पड़ा.
नगरऊंटारी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में चार काउंटर लगाया गया था, जिसमें नोट बदलने वालों की लंबी कतार थी. वहीं नगरऊंटारी के पाल्हे कला व पुरैनी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भी पांच सौ तथा एक हजार के नोट जमा करने व बदलने के लिए लंबी कतार लगी हुई थी. वहीं वनांचल बैंक शाखा में भी नोट बदलने तथा पांच सौ तथा एक हजार रुपये के नोट जमा करने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी.
वहीं बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन नहीं हुआ. उक्त बैंक में नोट बदलने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी. इस मामले में बैंक शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि जमा राशि ली जा रही है. खुदरा पैसा नहीं आ सका है, जिसके कारण नोट नहीं बदला जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola