उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी निभाऊंगा : सत्येंद्रनाथ

Published at :10 Nov 2016 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी निभाऊंगा : सत्येंद्रनाथ

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मंत्री बनाये जाने पर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी व पूर्व सांसद घुरन राम का सम्मान समारोह गढ़वा : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को झारखंड प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष बनाये जाने व पूर्व सांसद घुरन राम को मंत्री बनाये जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया़ भाजपा की गढ़वा नगरमंडल कमेटी की […]

विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मंत्री बनाये जाने पर विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी व पूर्व सांसद घुरन राम का सम्मान समारोह
गढ़वा : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को झारखंड प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष बनाये जाने व पूर्व सांसद घुरन राम को मंत्री बनाये जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया़ भाजपा की गढ़वा नगरमंडल कमेटी की ओर से सोनपुरवा मुहल्ला में आयोजित इस सम्मान समारोह में दोनों नेताओं को शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया गया़ कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष चंदन जायसवाल ने की़
इस मौके पर बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि गढ़वा जिले को दो-दो पद मिलने से यहां के भाजपाई काफी गौरवान्वित हुए है़ं भाजपा जिला सहित पूरे प्रदेश में और ज्यादा मजबूत होगी़ सम्मान समारोह में बोलते हुए विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि जिस आशा व अपेक्षा के साथ उन्हें जिम्मेवारी दी गयी है़ उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे़
जिस तरह से गढ़वा जिला सहित पूरा प्रदेश इस समय भाजपामय हो गया है़ आनेवाले दिनों में भी भाजपा का ही परचम लहरायेगा़ उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद घुरन राम के 18 माह के संसदीय कार्य की उपलब्धियों को देखते हुए भाजपा प्रदेश नेतृत्व में मंत्री पद की जिम्मेवारी सौंपी है़
उपचुनाव में काफी कम दिनों के अंदर घुरन राम को संसद सदस्य बनने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने अपने कार्यकाल में दायित्वों का पूरा निर्वहन किया था़ इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि झारखंड की सरकार बेहतर काम कर रही है़
गढ़वा में पार्टी काफी मजबूत है़ सत्येंद्र तिवारी व घुरन राम को पद दिये जाने के बाद पूरे प्रदेश में स्थायी रूप से भाजपा मजबूत हो जायेगी़ इस मौके पर पूर्व सांसद घुरन राम ने कहा कि पाटी ने जो विश्वास जताते हुए उन्हें पद सौंपा है, उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का काम करेंगे़ कार्यक्रम का संचालन अरविंद गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन संतोष केसरी ने किया़
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी, मीना गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी, मोहन सिंह, ब्रजेश उपाध्याय, विनोद चंद्रवंशी, विनोद अग्रवाल, सुशील केसरी, नसीम खान, हाजी जउवाद, गौरी बिंद, सौरभ दुबे, खुशीद आलम, चंदन केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola