नगरऊंटारी : बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

Published at :10 Nov 2016 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
नगरऊंटारी : बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

नगरऊंटारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 तथा 1000 रुपये की नोट पर पाबंदी लगानेका असर नगरउंटारी अनुमंडल मुख्यालय मे दिखा. 500 तथा 1000 रुपये के नोट नहीं चलने की खबर मिलते ही अनुमंडल के लोग बेचैन दिखे. उक्त नोट के बंद होने की बात फैलते ही इसका असर बजारों में दिखा. सुबह से ही […]

विज्ञापन
नगरऊंटारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 तथा 1000 रुपये की नोट पर पाबंदी लगानेका असर नगरउंटारी अनुमंडल मुख्यालय मे दिखा. 500 तथा 1000 रुपये के नोट नहीं चलने की खबर मिलते ही अनुमंडल के लोग बेचैन दिखे. उक्त नोट के बंद होने की बात फैलते ही इसका असर बजारों में दिखा. सुबह से ही बाजार में सन्नाटा रहा. हालांकि प्रधानमंत्री ने 11 नवंबर तक पेट्रोल पंप तथा दवा दुकान में 500 तथा 1000 रुपये चलने की बात कहे जाने पर अनुमंडल के लोगों ने इसका लाभ लेने का प्रयास किया. लेकिन नगरऊंटारी के तीन पेट्रोल पंप के बंद रखे जाने का लाभ भी लोगों को नहीं मिला. सुबह से ही सभी पेट्रोल पंप में छोटे व बड़े वाहनों की कतार देखी जाने लगी.
लोगों की प्रतिक्रिया : नगरऊंटारी बरडीहा निवासी अहसान आलम ने सरकार ने नोट तो बंद कर दिया. लेकिन जब वह पेट्रोल पंप गया, तो पंप बंद रहने के बाद ब्लैक से खरीदना पड़ा.
उसने कहा कि काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कुशढ़ड निवासी ब्रजेश कुमार ने कहा कि तत्काल नोट के बंद करने से काफी परेशानी हो रही है. लोग 500 तथा 1000 का नोट नहीं ले रहे हैं. किसी तरह का सामान नहीं खरीद पा रहे हैं. मर्चवार निवासी विकास कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा 500 तथा 1000 का नोट बंद करने का प्रयास सही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola