झारखंड छात्र मोरचा मेराल कमेटी का गठन

Published at :17 Oct 2016 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड छात्र मोरचा मेराल कमेटी का गठन

गढ़वा : झारखंड छात्र मोरचा की बैठक मेराल बस स्टैंड स्थित कोचिंग परिसर में की गयी़ बैठक में जिला इकाई के द्वारा मेराल प्रखंड इकाई का गठन किया गया़ इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मोरचा के जिलाध्यक्ष के रूप में मुकुंद दुबे एवं प्रवक्ता धीरज दूबे मुख्य रूप से उपस्थित थे़ नवगठित […]

विज्ञापन
गढ़वा : झारखंड छात्र मोरचा की बैठक मेराल बस स्टैंड स्थित कोचिंग परिसर में की गयी़ बैठक में जिला इकाई के द्वारा मेराल प्रखंड इकाई का गठन किया गया़ इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मोरचा के जिलाध्यक्ष के रूप में मुकुंद दुबे एवं प्रवक्ता धीरज दूबे मुख्य रूप से उपस्थित थे़
नवगठित प्रखंड कमिटी में रजनीश जायसवाल को अध्यक्ष, शैलेश कुमार व अभिषेक रंजन को उपाध्यक्ष, सनोज दास को सचिव, अंकित मिश्रा को कोषाध्यक्ष, सुनील जायसवाल को मीडिया प्रभारी तथा दीपेश जायसवाल को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है़ जबकि कार्यसमिति सदस्यों में मुकेश कुमार, विकास कुमार, रविरंजन, राहुल कुमार, सचेत कुमार, नीरज जायसवाल, राकेश कुमार एवं लोकेश कुमार को रखा गया है़
कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजनीश जायसवाल ने कहा कि मोरचा अपने दायित्वों का निर्वहन करने का हरसंभव प्रयास करेगा़ साथ ही शीघ्र ही गांव कमेटी का गठन किया जायेगा तथा छात्र राजनीति के नाम पर नौकरी मांगनेवाले एवं बिचौलियागिरी करनेवालों को सबक सिखाया जायेगा़ इस अवसर पर ज्ञानरंजन मिश्रा, सलीम अंसारी, जिला सचिव सदाब खान, मिथिलेश ठाकुर फ्रेंडस क्लब के नवीन तिवारी, धनंजय ठाकुर, गौरव कुमार, रोबिन कुमार, आदित्य यादव, रवि कुमार आदि उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola