ऐतिहासिक होगा महिला सम्मेलन

Published at :13 Oct 2016 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
ऐतिहासिक होगा महिला सम्मेलन

गढ़वा : आगामी 15 अक्तूबर को गढ़वा में अखिल झारखंड महिला सम्मेलन का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा़ उक्त बातें अखिल झारखंड महिला संघ के प्रमंडलीय प्रभारी इंदू भगत व जिलाध्यक्ष चंपा देवी ने संयुक्त रूप से गुरुवार को स्थानीय जानकी मार्केट में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कही़ लोगों ने कहा कि 15 अक्तूबर को गढ़वा जिले […]

विज्ञापन
गढ़वा : आगामी 15 अक्तूबर को गढ़वा में अखिल झारखंड महिला सम्मेलन का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा़ उक्त बातें अखिल झारखंड महिला संघ के प्रमंडलीय प्रभारी इंदू भगत व जिलाध्यक्ष चंपा देवी ने संयुक्त रूप से गुरुवार को स्थानीय जानकी मार्केट में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कही़ लोगों ने कहा कि 15 अक्तूबर को गढ़वा जिले के अमन शादी महल में होनेवाले अखिल झारखंड महिला सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गयी है़ इस सम्मेलन में महिलाओं के सशक्तिकरण व राजनीति में उनकी सशक्त भागीदारी सहित उनके हक व अधिकार को लेकर पुरजोर तरीके से आवाज उठायी जायेगी़ सम्मेलन गढ़वा जिले में महिलाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा़
उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए वे अपने स्तर से लगे रहें. सम्मेलन में झारखंड महिला संघ की केंद्रीय अध्यक्ष वायलट कच्छप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी़ प्रेसवार्ता में केंद्रीय सदस्य गोपेश्वर ठाकुर, जिला सचिव डॉ इश्तेयाक रजा, छात्र संघ के विवि प्रभारी रवींद्रनाथ ठाकुर उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola