तूने मुझे बुलाया शेरावालिये...
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Oct 2016 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

सभी पूजा पंडालों में हुई महागौरी की पूजा, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी गढ़वा : शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि को सभी पूजा पंडालों में मां महागौरी की पूजा की गयी़ इस अवसर पर संधि पूजन के साथ नवपत्रिका का प्रवेश कराया गया़ शहर के सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में महाअष्टमी की पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की […]
विज्ञापन
सभी पूजा पंडालों में हुई महागौरी की पूजा, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
गढ़वा : शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि को सभी पूजा पंडालों में मां महागौरी की पूजा की गयी़ इस अवसर पर संधि पूजन के साथ नवपत्रिका का प्रवेश कराया गया़ शहर के सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में महाअष्टमी की पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़ उमड़ रही थी़ सुबह से ही बारिश होने के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ पर इसका कोई असर नहीं दिखा़ मंदिर व मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है़ विदित हो कि शनिवार को सप्तमी तिथि के दिन सभी पूजा पंडालों के पट खुलते ही मां के दर्शन व पूजा के लिए सभी पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी है़ गढ़वा जिले में सप्तमी की तिथि से ही लगातार बारिश हो रही है़
लेकिन यहां बारिश पर आस्था भारी दिख रहा है़ सभी पूजा पंडालों को सजाने से लेकर प्रतिमा को अंतिम रूप दे दिया गया है़ यद्यपि बारिश की वजह से व्यवस्थापकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है़ सप्तमी तिथि से लगातार जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया़ शाम में सभी पंडालों से प्रवचन अथवा भक्ति संगीत की आवाज से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है़ सोमवार को सभी पंडालों में नवमी की पूजा होगी़
सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क दुर्गा पूजा के अवसर पर सभी पंडालों व मंदिरों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. साथ ही शहर के मुख्य पथ पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए रंका रोड से मझिआंव मोड़ तक वाहनों के आवागमन को रह-रहकर रोक दिया जा रहा है़
इस पथ पर सिर्फ पैदल ही लोग आवाजाही कर सकते हैं. साथ ही सभी मार्गों पर पुलिस गश्ती भी की जा रही है़ रविवार को शहर से सटे हूर स्थित अंजान शहीद के मजार पर लगनेवाले उर्स को लेकर लोगों की भीड़ और बढ़ गयी थी़ उर्स की वजह से रंका रोड से शाहपुर रोड तक वाहनों के लंबे काफिले को निकालने में यातायात पुलिस को काफी परिश्रम करना पड़ रहा था़ जिला प्रशासन के मुताबिक नवमी तिथि को भी मुख्य पथ पर यातायात नियंत्रण करने के लिए रंका रोड से मझिआंव मोड़ तक सभी तरह के वाहनों का प्रवेश निषेध कर दिया गया है़ सबसे व्यस्ततम स्थान गढ़देवी मोड़ के पास यातायात नियंत्रण करने के लिए एसआइएस के जवानों को भी लगाया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




