सहभागिता से ही खुले में शौच से मुक्त होगा प्रखंड

Published at :07 Oct 2016 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
सहभागिता से ही खुले में शौच से मुक्त होगा प्रखंड

15 नवंबर तक संगमा, केतार व विशुनपुरा प्रखंड को ओडीएफ करें नगरऊंटारी : जिले के उपायुक्त नेहा अरोड़ा ने गुरुवार को एसडीअो के कार्यालय कक्ष में पंचायत प्रतिनिधियों, जल सहिया व पदाधिकारियों के साथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच मुक्त प्रखंड बनाने के लिए बैठक किया. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि […]

विज्ञापन
15 नवंबर तक संगमा, केतार व विशुनपुरा प्रखंड को ओडीएफ करें
नगरऊंटारी : जिले के उपायुक्त नेहा अरोड़ा ने गुरुवार को एसडीअो के कार्यालय कक्ष में पंचायत प्रतिनिधियों, जल सहिया व पदाधिकारियों के साथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच मुक्त प्रखंड बनाने के लिए बैठक किया. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि बाहर शौच करना बीमारियों का घर है.
खुले में शौच से मुक्ति के लिए लोगों में जागरूकता लाना होगा. इस कार्य के लिए सबसे पहले जनप्रतिनिधियों को सामने आना होगा. सबसे पहले वे अपने-अपने घरों में शौचालय बनवायें. उन्होंने महिला प्रतिनिधियों से प्रत्येक वार्ड में 15 सदस्यीय टीम बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि टीम के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें. घर के साथ शौचालय का भी निर्माण करें. कुछ महिला प्रतिनिधियों ने जिले के उपायुक्त से शिकायत करते हुए कहा कि शौचालय निर्माण के बाद भी राशि का भुगतान नहीं हो पाता है. उपायुक्त ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि भुगतान की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहाकि पंचायत की मुखिया व जल सहिया शौचालय निर्माण के लिए चेक निर्गत करेंगे.
उपायुक्त ने 15 नवंबर तक सगमा, केतार व विशुनपुरा प्रखंंड को तथा रमना, भवनाथपुर व धुरकी प्रखंड के मुख्यालय पंचायत को खुले में शौच से मुक्त कराने को लक्ष्य बनाकर काम करने का निर्देश दिया.
बैठक में उपविकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद गढ़वा एसडीओ राकेश कुमार, एसडीओ राजेश कुमार साह, अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आर द्विवेदी, अशोक दुबे, जिला कॉडिनेटर जिप सदस्य नंदगोपाल यादव, विधायक भानुप्रताप शाही, सगमा केतार व विशुनपुरा प्रखंड के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिप सदस्य व जल सहिया, पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola