गढ़वा के लिए मेरे दिल में खास जगह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Aug 2016 1:56 AM (IST)
विज्ञापन

सदर एसडीओ असित किस्पोट्टा के स्थानांतरण पर ओलिंपिक संघ ने दी विदाई गढ़वा : गढ़वा जिला ओलिंपिक संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय डे बोर्डिंग सेंटर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया़ इसमें गढ़वा के सदर एसडीओ असित किस्पोट्टा के स्थानांतरण पर उन्हें विदाई दी गयी़ इस अवसर पर असित किस्पोट्टा ने कहा […]
विज्ञापन
सदर एसडीओ असित किस्पोट्टा के स्थानांतरण पर ओलिंपिक संघ ने दी विदाई
गढ़वा : गढ़वा जिला ओलिंपिक संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय डे बोर्डिंग सेंटर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया़ इसमें गढ़वा के सदर एसडीओ असित किस्पोट्टा के स्थानांतरण पर उन्हें विदाई दी गयी़ इस अवसर पर असित किस्पोट्टा ने कहा कि उन्हें गढ़वा में काम करके काफी अच्छा लगा और यहां के लोगों ने उनका काफी सहयोग किया़
गढ़वावासी हमेशा उनके दिल में रहेंगे़ एसडीओ ने कहा कि उन्हें एक बात का हमेशा मलाल रहेगा कि वे गढ़वा के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए कुछ नहीं कर सके़ यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें अवसर देने की जरूरत है़ उन्होंने कहा कि जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ने कुश्ती के क्षेत्र में गढ़वा का नाम राज्य ही नही देश स्तर रोशन किया है़
विजय केसरी ने कहा कि एसडीओ श्री किस्पोट्टा हमेशा खेल व खिलाड़ियों के लिए सहजता से उपलब्ध रहते थे़ प्रो उमेश सहाय ने कहा कि उनकी कमी खास कर खिलाड़ियों को काफी खलेगी, जो समय-समय पर उनके बीच आकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया करते थे़ शैलेंद्र पाठक ने कहा कि श्री किस्पोट्टा खुद एक अच्छे खिलाड़ी रहे हैं, इसलिए खेल के प्रति उनका काफी लगाव था़ इस अवसर पर उदय नारायण तिवारी, प्रीतम गौड़, ओमप्रकाश गुप्ता सहित कई पहलवान उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




