जिले में नहीं हो रहा है जनता का काम : भानु

Published at :14 Jun 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में नहीं हो रहा है जनता का काम : भानु

गढ़वा : गढ़वा जिला विकास से कोसों दूर होते जा रहा हैं. अधिकारी गांव में नहीं जाकर एसी में बैठ कर योजनाओं का चयन कर रहे है़ं जनता दरबार नहीं लगने से गरीबों का काम नहीं हो पा रहा है़ उक्त बातें भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही ने सोमवार को स्थानीय परिसदन में पत्रकारों […]

विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा जिला विकास से कोसों दूर होते जा रहा हैं. अधिकारी गांव में नहीं जाकर एसी में बैठ कर योजनाओं का चयन कर रहे है़ं जनता दरबार नहीं लगने से गरीबों का काम नहीं हो पा रहा है़
उक्त बातें भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही ने सोमवार को स्थानीय परिसदन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कही़ उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्ष बाद वे जब लौटे, तो यहां के अधिकारियों व पदाधिकारियों की कार्य संस्कृति देख कर हतप्रभ है़ं. गरीबों का कोई काम नहीं हो रहा है, विकास कार्य पूरी तरह अवरुद्ध है़ अधिकारी पदाधिकारी पूरी तरह निरंकुश हो गये है़ं उन्होंने कहा कि पूरे जिला में डोभा के नाम पर गलत कार्य हो रहा है.
रातों-रात डोभा का चयन कर लिया जा रहा है. इसका कई उदाहरण उनके विधानसभा क्षेत्र में देखा जा सकता है़ बीडीओ गैरवाजिब योजनाओं का चयन कर रहे हैं. इसके लिए कोई प्राथमिकता तय नहीं है़ प्रखंडस्तर पर बिचौलियागिरी हावी है. जमीन का दाखिल खरिज नहीं हो पा रहा है़ श्री शाही ने कहा कि यह सब नहीं चलेगा.
जनता गरीबों की बात सुनें और उनकी समस्याओं का निदान करे़ राशन कार्ड बनाने में नियमों की अनदेखी हुई है.अधिकारी पारदर्शिता के साथ काम करे़
उनका उद्देश्य डेढ़ वर्ष से अवरुद्ध भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को बढ़ाना है़ श्री शाही ने कहा कि रमना में पावर ग्रिड के लिए वे प्रयासरत है. शीघ्र ही वहां पावर ग्रिड का निर्माण होगा़ साथ ही बिजली के मामले में उनकी बातचीत चेयरमैन से हुई है. गढ़वा को हटिया ग्रिड से तीन माह में जोड़ने का आश्वासन उन्हें मिला है़ प्रेसवार्ता में नौसंमो के केंद्रीय महासचिव राजीव रंजन तिवारी व जिलाध्यक्ष बबलू पटवा उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola