नाकेबंदी को लेकर आज से निषेधाज्ञा

Published at :11 Jun 2016 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
नाकेबंदी को लेकर आज से निषेधाज्ञा

गढ़वा : झारखंड विकास मोरचा द्वारा घोषित आर्थिक नाकेबंदी को लेकर जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया गया है़ 11 व 12 जून को सुबह छह बजे से रात्रि के नौ बजे तक धारा 144 लागू रहेगी़ गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी असीम किस्पोट्टा ने बताया कि नाकेबंदी के दौरान विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न […]

विज्ञापन
गढ़वा : झारखंड विकास मोरचा द्वारा घोषित आर्थिक नाकेबंदी को लेकर जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया गया है़ 11 व 12 जून को सुबह छह बजे से रात्रि के नौ बजे तक धारा 144 लागू रहेगी़ गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी असीम किस्पोट्टा ने बताया कि नाकेबंदी के दौरान विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है़ इस वजह से धारा 144 लागू की गयी है़
उन्होंने इस संबंध में जारी निषेधाज्ञा आदेश में झाविमो कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्ण तरीके से नाकेबंदी आंदोलन संपन्न करने, किसी भी तरह से विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं करने, परंपरागत शस्त्र लेकर नहीं चलने एवं यातायात का परिचालन नहीं रोकने की बात कही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola