मझिआंव के कई घाटों से अवैध रूप से हो रहा है बालू का उठाव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jun 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : मझिआंव बालूघाट के संवेदक मनीराम शर्मा ने उपायुक्त व थाना प्रभारी को आवेदन देकर मझिआंव मे कई स्थानों पर बालू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बालू उठाव करने की शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है़ राजस्थान के संवेदक मनीराम शर्मा ने मझिआंव बालूघाट को 94.88 लाख रुपये में खरीदा है़ […]
विज्ञापन
गढ़वा : मझिआंव बालूघाट के संवेदक मनीराम शर्मा ने उपायुक्त व थाना प्रभारी को आवेदन देकर मझिआंव मे कई स्थानों पर बालू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बालू उठाव करने की शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है़ राजस्थान के संवेदक मनीराम शर्मा ने मझिआंव बालूघाट को 94.88 लाख रुपये में खरीदा है़ उन्होंने थाना को दिये आवेदन में कहा है कि बालू माफियाओं द्वारा मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के आमर, बुढीखांड़,मझिआंव पुल के पास तथा बोदरा बांकी नदी घाट से प्रतिदिन 70-80 ट्रैक्टर बालू का अवैध उठाव किया जा रहा है़
इससे सरकार को प्रतिदिन 30-40 हजार रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है़ अवैध रूप से बालू का उठाव करनेवाले लोग 100 रुपये प्रति ट्रैक्टर लेकर उन्हें सूर्य मंदिर गुंबद निर्माण के लिए सहयोग राशि दे रहे है़ं उन्होंने कहा कि इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है़ उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मझिआंव में हो रहे अवैध बालू के उठाव पर रोक लगायी जाये.
कार्रवाई होगी : निरंजन कुमार जिला खनन पदाधिकारी निरंजन कुमार ने इस मामले में पूछे जाने पर बताया कि अगर इस तरह का हो रहा है ,तो मामले की जांच करा कर इस मामले में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




