लेवी के दो लाख के साथ पूर्व माओवादी कमांडर गिरफ्तार

Published at :09 Jun 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
लेवी के दो लाख के साथ पूर्व माओवादी कमांडर गिरफ्तार

चिनिया (गढ़वा) : भाकपा माओवादी के पूर्व एरिया कमांडर महेंद्र सिंह खरवार को लेवी के दो लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से दो मोबाइल फाेन और नक्सली परचे भी बरामद हुए हैं. साथ ही पूर्व एरिया कमांडर को लेवी देने गये श्याम बीड़ी के मुंशी विवेक कुमार चौबे को भी […]

विज्ञापन

चिनिया (गढ़वा) : भाकपा माओवादी के पूर्व एरिया कमांडर महेंद्र सिंह खरवार को लेवी के दो लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से दो मोबाइल फाेन और नक्सली परचे भी बरामद हुए हैं. साथ ही पूर्व एरिया कमांडर को लेवी देने गये श्याम बीड़ी के मुंशी विवेक कुमार चौबे को भी पुलिस ने पकड़ा है. महेंद्र सिंह खरवार चिनिया थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव का निवासी है, जबकि मुंशी विवेक चौबे नगरऊंटारी थाना क्षेत्र के उसका कला गांव का रहनेवाला है.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को इस कार्रवाई में सफलता मिली है.बड़ा विकास के लिए काम करता था : जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी का पूर्व एरिया कमांडर बीड़ी पत्ता के लिए लेवी वसूलने गया है. सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे दबोचने की रणनीति बनायी. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व एरिया कमांडर आैर श्याम बीड़ी के मुंशी को पाल्हे गांव के समीप हथबंधवा के पास से गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महेंद्र सिंह वर्तमान में माओवादी के बड़ा विकास व जोनल कमांडर भानु सिंह के लिए काम करता है. लेवी का पैसा उगाही करने के बाद वह उसी को पहुंचाता था. छापामारी दल में थाना प्रभारी के साथ एसआइ अमर दयाल राम, एएसआइ अशोक कुमार सिंह, दाभू राम, शिव कुमार सिंह शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola