गढ़वा : स्वास्थ्य केंद्र के गेट के बाहर जमीन पर बच्चे को जन्मा

Published at :08 Jun 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा : स्वास्थ्य केंद्र के गेट के बाहर जमीन पर बच्चे को जन्मा

डंडई (गढ़वा) : गढ़वा के डंडई स्वास्थ्य केंद्र में उस समय संस्थागत प्रसव की पोल खुल गयी, जब सोमवार रात में एक महिला ने स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर जमीन पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा. डंडई प्रखंड के लवाही गांव निवासी सत्या पासवान की पत्नी ममता देवी को प्रसव पीड़ा के बाद परिजन […]

विज्ञापन
डंडई (गढ़वा) : गढ़वा के डंडई स्वास्थ्य केंद्र में उस समय संस्थागत प्रसव की पोल खुल गयी, जब सोमवार रात में एक महिला ने स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर जमीन पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा. डंडई प्रखंड के लवाही गांव निवासी सत्या पासवान की पत्नी ममता देवी को प्रसव पीड़ा के बाद परिजन रात को ही ममता वाहन में सहिया मीना देवी को साथ लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे़
पर स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ताला लगा था. परिजनों का आरोप है कि उन्होंने एएनएम और अन्य कर्मचारियों को मोबाइल से फोन कर बुलाने की कोशिश की, पर किसी ने फोन रिसीव नहीं किया. इसके बाद परिजनों ने प्रखंड बीस सूत्री की अध्यक्ष अनिता गुप्ता को कॉल किया. अनिता गुप्ता के पति दीनानाथ प्रसाद तत्काल वहां पहुंचे. उन्होंने गढ़वा सिविल सर्जन को फोन कर स्थिति से अवगत कराया. दीनानाथ के अनुसार, सीएस से उन्होंने प्रखंड चिकित्सा प्रभारी का नाम पूछा. पर सीएस ने बताने में असमर्थता जतायी. कोई संवेदनशीलता नहीं दिखायी. किसी के नहीं आने के बाद ममता देवी को गेट के बाहर जमीन पर ही प्रसव कराया गया.मामले में कार्रवाई करने के लिए सरकार को लिखेंगे. गढ़वा सीएस के गैर जिम्मेदाराना बयान से काफी आश्चर्य हुआ.
अनिता गुप्ता, अध्यक्ष, प्रखंड बीस सूत्री
अभी तक मेरी प्रभारी चिकित्सक से बात नहीं हुई है. मामला मेरे संज्ञान में है. इसे देखेंगे.
टी हेंब्रम, सिविल सर्जन, गढ़वा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola