समस्याओं का होगा निराकरण : नरेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

रतनगढ़ से ओलमा तक सड़क व वनखेत रोड में कल्वर्ट बनायेंगे समाजसेवी ग्रामीणों के साथ बैठक में लिया निर्णय कांडी : जिला के कांडी प्रखंड स्थित गांव रतनगढ़ में दशकों से जमी जन समस्याओं से परेशान ग्रामीणों को समाजसेवी नरेश सिंह में आशा की किरण दिखी. उन्हें आमंत्रित कर गांव में बैठक की गयी. लोगों […]
विज्ञापन
रतनगढ़ से ओलमा तक सड़क व वनखेत रोड में कल्वर्ट बनायेंगे समाजसेवी
ग्रामीणों के साथ बैठक में लिया निर्णय
कांडी : जिला के कांडी प्रखंड स्थित गांव रतनगढ़ में दशकों से जमी जन समस्याओं से परेशान ग्रामीणों को समाजसेवी नरेश सिंह में आशा की किरण दिखी. उन्हें आमंत्रित कर गांव में बैठक की गयी.
लोगों ने गांव से मेन रोड ओलमा तक सड़क व गांव से वनखेतों के बीच के रास्ते में कल्भर्ट की समस्या के समाधान को तत्काल जरूरी बताया. नरेश सिंह ने वनखेतों के रास्ते में कल्भर्ट व दो किमी लंबी सड़क का जायजा लिया. उन्होंने सड़क व कल्भर्ट बनाने का पक्का वादा किया, लेकिन कई योजनाओं पर काम चालू रहने व जल्दी बरसात शुरू हो जाने की स्थिति में हो सकता है, इस वर्ष काम करने का समय न मिले. फिर भी वे इन कार्यों को हर हाल में पूरा करेंगे. ग्रामीणों ने चोरांटी पहाड़ी के निकट डैम निर्माण का भी अनुरोध किया, जिससे घटहुआं कला व कांडी पंचायत के हजारों एकड़ खेतों की सिंचाई होगी.
समाजसेवी ने स्थल जांच के बाद कार्रवाई किये जाने की बात कही. इस मौके पर इंद्रदेव सिंह, जगन सिमह, बिगन सिंह, बिहारी सिंह, ब्रजेश सिंह, रामव्रत विश्वकर्मा, लखन सिंह, कामेश्वर सिंह, रामनाथ रजवार, राम प्रवेश सिंह, अरविंद सिंह, जयकुमार सिंह, विनय सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, बैजनाथ रजवार, मिथिलेश यादव, श्यामनाथ विश्वकर्मा, रमन यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




