नौ दुकानों में आग 20 लाख की क्षति

Published at :07 Jun 2016 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
नौ दुकानों में आग 20 लाख की क्षति

प्रभावित दुकानदारों ने की मुआवजे मांग की साजिश के तहत दुकान जलाने का आरोप लगाया गढ़वा : गढ़वा पालिका परिवहन पड़ाव परिसर में रविवार की रात आग लगने से नौ दुकानें जल गयी़ इसकी सूचना मिलने पर दमकल के वाहन रात दो बजे मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया़ इस आगजनी में लगभग […]

विज्ञापन
प्रभावित दुकानदारों ने की मुआवजे मांग की
साजिश के तहत दुकान जलाने का आरोप लगाया
गढ़वा : गढ़वा पालिका परिवहन पड़ाव परिसर में रविवार की रात आग लगने से नौ दुकानें जल गयी़ इसकी सूचना मिलने पर दमकल के वाहन रात दो बजे मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया़ इस आगजनी में लगभग 20 लाख के नुकसान का अनुमान लगया जा रहा है़
प्रभावित दुकानदारों ने सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए दुकान को जलाने में शामिल लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करने की मांग की है़
समाचार के अनुसार गढ़वा शहर के सोनुपरवा स्थित पालिका परिवहन पड़ाव परिसर में रविवार की रात एक बजे आग लग गयी़ इसकी सूचना मिलते ही रात दो बजे दमकल वहां पहुंचा और आग पर काबू पाया़. आगजनी में प्रभावित दुकानदारों ने कहा कि उनके दुकान को साजिश के तहत जलाया गया है़ वे प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस मामले में शामिल दोषियों को चिह्नित कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाये़
दुकानदारों ने कहा कि उनके दुकानों में बिजली नहीं है़ इसलिए शार्ट सर्किट से आग नहीं लग सकती. उपरोक्त लोगों ने कहा कि वे सरकार से मुआवजे की मांग करते हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है़
जिनकी दुकानें जली हैं : उनमें मो फिरोज कुरैशी, शरीफ मिस्त्री, मुन्ना रंगसाज, बुधन खान, रिजवान रंगसाज, तबरेज मिस्त्री, प्रेमचंद राम, अनवर बैंड व रामचंद्र गौड़.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola