आग लगने से पूरा सामान राख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jun 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

रमकंडा : रमकंड प्रखंड के बलिगढ़ गांव निवासी मनोज भुइयां का खपरैल मकान में आग लगने से उसमें रखा सारा सामान जल गया. इससे मनोज व उसके परिवार के लोगों के समक्ष खाने-पीने व रहने संबंधी मुश्किलें आ गयी हैं. बताया गया कि मनोज के घर के सभी लोग जंगल में डोरी (महुआ का फल) […]
विज्ञापन
रमकंडा : रमकंड प्रखंड के बलिगढ़ गांव निवासी मनोज भुइयां का खपरैल मकान में आग लगने से उसमें रखा सारा सामान जल गया. इससे मनोज व उसके परिवार के लोगों के समक्ष खाने-पीने व रहने संबंधी मुश्किलें आ गयी हैं.
बताया गया कि मनोज के घर के सभी लोग जंगल में डोरी (महुआ का फल) चुनने गये हुए थे़ जाने से पहले घर में खाना बनाने के बाद चूल्हा में आग जलता हुआ रह गया था़ हवा के झोंके से चूल्हे के बगल में रखा हुआ सनकोई जलने लगा़, जिससे घर में आग लग गयी़ घर में आग लगने से अनाज, कपड़े सहित सभी सामान जल कर राख हो गये़ इस संबंध में बीडीओ दयानंद प्रसाद जायसवाल ने कहा कि मनोज को आपदा राहत के तहत सुविधा दी जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




