बाबा धाम की यात्रा 19 से

गढ़वा : बोल बम कांवरिया संघ की बैठक बिजली कॉलोनी गढ़वा स्थित शिव मंदिर परिसर में संपन्न हुई. बैठक में संघ के सदस्यों ने बाबा धाम देवघर जाकर सामूहिक रूप से जलाभिषेक करने का निर्णय लिया़ इसके लिये 19 जुलाई से संघ की एक यात्रा देवघर के लिए शुरू होगी, जो बासुकीनाथ, गोरखपुर मठ, अयोध्या, […]
गढ़वा : बोल बम कांवरिया संघ की बैठक बिजली कॉलोनी गढ़वा स्थित शिव मंदिर परिसर में संपन्न हुई. बैठक में संघ के सदस्यों ने बाबा धाम देवघर जाकर सामूहिक रूप से जलाभिषेक करने का निर्णय लिया़ इसके लिये 19 जुलाई से संघ की एक यात्रा देवघर के लिए शुरू होगी,
जो बासुकीनाथ, गोरखपुर मठ, अयोध्या, मैहर, चित्रकूट, प्रयाग, विंध्याचल, काशी होते हुए एक अगस्त को वापस गढ़वा लौटेगी़ बैठक में इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें बबलू तिवारी को अध्यक्ष, संजीव दुबे को सचिव, पप्पू विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष, सुशील पांडेय को व्यवस्थापक तथा रामजी यादव, अरुण पांडेय, मोनी बाबा, लव कुश विश्ववकर्मा, हिमांशु कुमार को सदस्य बनाया गया़ बैठक में कहा गया कि संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष सावन महीने में जलाभिषेक किया जाता है, जो इस साल भी जारी रहेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




