अधिकारियों को लगायी फटकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jun 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

केतार (गढ़वा) : मनरेगा के विशेष कार्य पदाधिकारी मुक्ता सहाय ने बलिगढ़, परती व कुशवानी पंचायत में मनरेगा से चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया़ बलिगढ़ के अजनिया गांव के सुरेंद्र यादव, मोटंगवा के नागेंद्र सिंह के खेत में बन रहे डोभा स्थल पर बोर्ड नहीं लगाने, पांच फीट की दूरी पर मिट्टी नहीं फेंकने […]
विज्ञापन
केतार (गढ़वा) : मनरेगा के विशेष कार्य पदाधिकारी मुक्ता सहाय ने बलिगढ़, परती व कुशवानी पंचायत में मनरेगा से चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया़ बलिगढ़ के अजनिया गांव के सुरेंद्र यादव, मोटंगवा के नागेंद्र सिंह के खेत में बन रहे डोभा स्थल पर बोर्ड नहीं लगाने, पांच फीट की दूरी पर मिट्टी नहीं फेंकने व मस्टर रॉल का संधारण नहीं करने की अनियमितता पायी गयी़ इसी तरह खोनहर गांव में छह योजनाओं में से मात्र दो योजनाओं में कार्य शुरू हुआ था़
इस पर श्रीमती सहाय ने मुखिया सुरेंद्र यादव, रोजगार रोहित शुक्ला व बीडीओ सोनू कुमार को फटकार लगायी़ परती कुशवानी के अछइया गांव में सूरज कुमार व सत्येंद्र ठाकुर द्वारा बनाये जा रहे डोभा में अनियमितता की शिकायत ग्रामीणों ने की़ इस पर मुखिया चंद्रदेव उरांव, पंचायत सेवक संजीव ठाकुर, रोजगार सेवक राजीव कुमार को फटकार लगाते हुए तुरंत कार्य को दुरुस्त करने के निर्देश दिये गये़
बीडीओ को भी चेतावनी दी गयी कि वे कार्य में सुधार लायें. इस मौके पर डीएसइ बृजमोहन कुमार, बीडीओ आशफ अली, बीस सूत्री अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह, महेंद्र पाल, रामेश्वर सिंह, दीनदयाल गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




