सीएस का नाम नहीं जानती एएनएम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा की गयी डंडई(गढ़वा) : स्थानीय प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड बीस सूत्री की बैठक बीस सूत्री अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि अनिता गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें प्रखंड के सभी विभागों की समीक्षा करते हुए उन्हें दिशा निर्देश दिये गये़ श्रीमती […]
विज्ञापन
प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा की गयी
डंडई(गढ़वा) : स्थानीय प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड बीस सूत्री की बैठक बीस सूत्री अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि अनिता गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें प्रखंड के सभी विभागों की समीक्षा करते हुए उन्हें दिशा निर्देश दिये गये़ श्रीमती गुप्ता ने विभिन्न विभाग के संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी ली़
बैठक में स्वास्थ्य विभाग का प्रतिनिधित्व कर रही एएनएम किरण कुमारी से जब स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी का नाम पूछा गया, तो उन्होंने बताने में असमर्थता व्यक्त की़ इस पर बीस सूत्री अध्यक्ष सहित बीडीओ अमित कुमार ने भी काफी नाराजगी व्यक्त की़ उन्होंने कहा कि जब अपने चिकित्सा प्रभारी का नाम याद नहीं है, तो आखिर मरीजों का क्या इलाज होता होगा़ इसी तरह बैठक में खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी कृष्ण बलराम शर्मा से श्रीमती गुप्ता ने केरोसिन वितरण के विषय में जानकारी ली़ उन्होंने सवाल किया कि टैंकर डंडई आने के बावजूद डीलर गढ़वा से केरोसिन तेल का उठाव क्यों करते हैं.
साथ ही उन्होंने मानक दर से राशन एवं केरोसिन अधिक दर पर लाभुकों को दिये जाने का कारण पूछा़ इसका श्री शर्मा कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाये़ उनका कहना था कि उन्हें यह पदभार लिए हुए काफी कम समय हुआ है़ इस पर श्री शर्मा को केरोसिन का उठाव सभी डीलरों को डंडई से ही करने का निर्देश दिया गया़ ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी़ बैठक में डंडई में राशन गोदाम वर्षों से बनकर तैयार रहने के बावजूद इसका उपयोग नहीं किये जाने पर भी सवाल उठाये गये़ कहा गया कि राशन डंडई के नाम पर निर्गत होता है, लेकिन डीलरों को मेराल से दिया जा रहा है़
उन्होंने इसे अविलंब रोकने की चेतावनी दी़ उन्होंने कहा कि डंडई का माल डंडई में आना चाहिए. बैठक में महिला पर्यवेक्षिका सरस्वती कुमारी को क्षेत्र में दौरा कर आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया़ अंचल का प्रतिनिधित्व कर रहे शंकर पांडेय को अतिक्रमण की गयी भूमि को मुक्त कराने तथा राजस्व वसूली तथा दाखिल खारिज में तेजी लाने के निर्देश दिये गये़ बैठक में मनरेगा से संबंधित योजनाओं की जानकारी मांगने के साथ डोभा निर्माण में मिल रही शिकायत पर भी चर्चा हुई.
इस दौरान बीडीओ ने ग्राम सेवक एवं रोजगार सेवक को स्वयं जाकर स्थल का चयन करने तथा ढ़लाईनुमा जगह पर ही डोभा का निर्माण करने का निर्देश दिया़ बैठक में डोभा निर्माण में मजदूरों के बजाय जेसीबी का प्रयोग नहीं करने की चेतावनी दी गयी़
बैठक में शिक्षा विभाग का भी मामला उठा़ इसमें सभी विद्यालयो में बच्चों की उपस्थिति में सुधार लाने की चेतावनी दी गयी़ इस अवसर पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष उत्तिम देव प्रजापति, श्यामलाल विश्वकर्मा, नजरूद्दीन अंसारी, वरूण यादव, मुखलाल प्रसाद, राजदीप कुमार सहित सभी सीएसपी संचालक एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




