दबाव में आकर काम न करें

Published at :02 Jun 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
दबाव में आकर काम न करें

एसडीओ ने की जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों संग बैठक, कहा नगरऊंटारी : नगरऊंटारी अनुमंडल कार्यालय कक्ष में एसडीओ राजेश कुमार शाह की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदार के साथ बैठक हुई. उन्होंने बैठक में उपस्थित डीलरों को कहा कि किसी के दबाव में काम नही करें. अगर कोई इस मामले में दबाता […]

विज्ञापन
एसडीओ ने की जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों संग बैठक, कहा
नगरऊंटारी : नगरऊंटारी अनुमंडल कार्यालय कक्ष में एसडीओ राजेश कुमार शाह की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदार के साथ बैठक हुई. उन्होंने बैठक में उपस्थित डीलरों को कहा कि किसी के दबाव में काम नही करें. अगर कोई इस मामले में दबाता है, तो शिकायत करें. उक्त लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.
उन्होंने सभी डीलरों को खाद्यान्न उठाव के मामले में कहा कि डोर स्टेप डिलीवरी ठेकेदार से खाद्यान्न तौल कर उठाव करें तथा तौल कर वितरण करे. उन्होंने कहा कि दुकानदारों के साथ किसी तरह की समस्या आती है, तो उसकी जानकारी आपूर्ति पदाधिकारी को दें.
बैठक में एसडीओ ने सभी डीलरों से कहा कि संबंधित लाभुकों की सूची, जो पंचायत के बाहर के डीलर के पास गया है. उस सूची को संसोधन करें. उन्होंने कहा कि डीलर लाभुक को ससमय खाद्यान्न का उठाव कर वितरण करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि इसके बाद कोई भी जनवितरण प्रणाली दुकानदार से शिकायत मिलती है, तो कार्रवाई की जायेगी.
उन्होने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह को खद्यान्न का उठाव के लिए डीलरों का रोस्टर बनाने का निर्देश दिया. बैठक मे आपूर्ति पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह, बीओ कुंज बिहारी सिंह, डीलर आन्नद प्रताप देव, रविन्द्र प्रताप देव, धनंजय पासवान, शिव प्रसाद, दरोगा शुक्ला, सुनील पासवान, समीम खान, इसरत आरा सहित अन्य डीलर उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola