छोटू रंगसाज के घर की कुर्की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : शहर के उंचरी शरीफ मुहल्ला निवासी चर्चित अपराधी छोटू रंगसाज के घर बुधवार को पुलिस ने कुर्की की़ गढ़वा थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अपराधी के घर पहुंच कर घर के सारा सामान को थाना ले आयी़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि छोटू रंगसाज पर जटू खान, […]
विज्ञापन
गढ़वा : शहर के उंचरी शरीफ मुहल्ला निवासी चर्चित अपराधी छोटू रंगसाज के घर बुधवार को पुलिस ने कुर्की की़ गढ़वा थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने अपराधी के घर पहुंच कर घर के सारा सामान को थाना ले आयी़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि छोटू रंगसाज पर जटू खान, फुजैल खान व इकरार की हत्या के आरोप में फरार है़ न्यायालय के आदेश पर यह कुर्की की गयी है़ विदित हो कि छोटू रंगसाज पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है़
तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस छोटू रंगसाज तक पहुंचने में असफल साबित हुई है़ इसका नतीजा यह रहा है कि छोटू लगातार एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देता रहा और पुलिस हाथ मलते रही़सूत्र बताते हैं कि छोटू लगातार वेश बदल कर शहर में आता रहा है, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी़
वर्तमान में छोटू के साथ पलामू एवं समीपवर्ती राज्य बिहार के कई अपराधी जुड़े हुए हैं, जिनके बल पर वह अापराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है़
पिछले माह छोटू के इशारे पर शहर के रंका रोड में अपराधियों ने दिन दहाड़े गुडू खान पर गोली चलायी थी़ यद्यपि इस गोली चालन में गुडू खान बाल-बाल बच गया था़ इसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर और गंभीर हो गयी है़ लेकिन इसमें सफलता में नहीं मिलने पर आज उसके घर की कुर्की की गयी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




