प्रिया चौबे को प्रथम स्थान

Published at :03 Dec 2015 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
प्रिया चौबे को प्रथम स्थान

प्रिया चौबे को प्रथम स्थानअंबालाल पटेल बालिका उवि की नौवीं कक्षा की छात्रा ने राजस्तरीय राष्ट्रीय बाल विकास कांग्रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कियानगरऊंटारी (गढ़वा). विगत 30 नवंबर से एक दिसंबर तक गिरिडीह में आयोजित 23वां राजस्तरीय राष्ट्रीय बाल विकास कांग्रेस में अंबालाल पटेल बालिका उवि के नौवीं कक्षा की छात्रा प्रिया चौबे ने राज्य […]

विज्ञापन

प्रिया चौबे को प्रथम स्थानअंबालाल पटेल बालिका उवि की नौवीं कक्षा की छात्रा ने राजस्तरीय राष्ट्रीय बाल विकास कांग्रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कियानगरऊंटारी (गढ़वा). विगत 30 नवंबर से एक दिसंबर तक गिरिडीह में आयोजित 23वां राजस्तरीय राष्ट्रीय बाल विकास कांग्रेस में अंबालाल पटेल बालिका उवि के नौवीं कक्षा की छात्रा प्रिया चौबे ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वह आगामी 27 दिसंबर से चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित बाल विकास कांग्रेस में झारखंड का प्रतिनिधत्व करेगी. गुरुवार को विद्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रिया व उनके सहयोगी नेहा कुमारी, श्वेता कुमारी, सीमा कुमारी व ज्योति कुमारी को विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामनारायण व मार्गदर्शिका शिक्षिका ममता कुमारी ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. प्रिया का चयन जैविक खाद व कीटनाशक से कृषि के क्षेत्र में क्रांति के विषय पर बनाये गये मॉडल के लिए किया गया है. नेहा, श्वेता, सीमा व ज्योति ने मॉडल बनाने में प्रिया को सहयोग किया है. राज्यस्तरीय बाल विकास कांग्रेस में चयन को लेकर प्रिया काफी प्रसन्न है वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, नाना-नानी व गुरुजनों को दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola