आजसू का संदेश घर-घर पहुंचाने का संकल्प

तीन प्रखंड के पंचायत प्रभारियों की सूची जारी की 5जीडब्ल्यूपीएच7-बैठक में शामिल आजसू नेता गढ़वा. आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक खरौंंधी प्रखंड मुख्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रभारी गुलाबचंद यादव ने किया. इस मौके पर जिला प्रभारी विजय कुमार मेहता व जिला संयोजक सूरज गुप्ता उपस्थित थे. बैठक में लोगों को संबोधित करते […]
तीन प्रखंड के पंचायत प्रभारियों की सूची जारी की 5जीडब्ल्यूपीएच7-बैठक में शामिल आजसू नेता गढ़वा. आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक खरौंंधी प्रखंड मुख्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रभारी गुलाबचंद यादव ने किया. इस मौके पर जिला प्रभारी विजय कुमार मेहता व जिला संयोजक सूरज गुप्ता उपस्थित थे. बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी विजय मेहता ने कहा कि आजसू की सोच मुख्यधारा से भटक रहे युवाओं क ो राजनीति में लाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का है. उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार गांव, पंचायत तक हो, इसके लिये कार्यकर्ताओं को कठिन परिश्रम करना होगा. जिला संयोजक सूरज गुप्ता ने कहा कि जिला में आजसू को घर-घर तक पहुंचाने में सभी कार्यकर्ताओं को ऊर्जा लगाना होगा. पार्टी की विचारधारा अन्य दलों से अलग है. विश्वविद्यालय प्रभारी अनिमेष रत्न व जिला सचिव डॉ इश्तेयाक रजा ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद आजसू पार्टी राज्य की राजनीति में मजबूती के साथ स्थापित हुआ है. इसका श्रेय पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं को जाता है. बैठक में खरौंधी, कांडी व विशुनपुरा पंचायत प्रभारी की सूची जारी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










