मां के चरणों में ही सब सुख है : संत आत्मादास

गढ़वा. शहर के काली मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार से चल रहे रुद्र महायज्ञ में प्रतिदिन संतों का प्रवचन चल रहा है. साथ ही यज्ञ मंे प्रतिदिन हवन किया जा रहा है. इस अवसर पर यजमान की भूमिका में कांग्रेसी नेता विनोद पाठक, परमानंद पांडेय, जितेंद्र दुबे, सुनील कुमार गुप्ता व आशुतोष कुमार मिश्रा पूजा […]
गढ़वा. शहर के काली मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार से चल रहे रुद्र महायज्ञ में प्रतिदिन संतों का प्रवचन चल रहा है. साथ ही यज्ञ मंे प्रतिदिन हवन किया जा रहा है. इस अवसर पर यजमान की भूमिका में कांग्रेसी नेता विनोद पाठक, परमानंद पांडेय, जितेंद्र दुबे, सुनील कुमार गुप्ता व आशुतोष कुमार मिश्रा पूजा में भाग ले रहे हैं. रविवार की रात प्रवचन में संत आत्मादासजी महाराज ने मां भगवती जगत जननी जानकी के गुणों का वर्णन किया. उन्होंने कहा कि 33 कोटि देवताओं में अजर अमर होने का वरदान देने की क्षमता नहीं है. यह शक्ति सिर्फ मां जगत जननी में सिर्फ पायी गयी है. उन्होंने कहा कि कि देवी के चरणों में सभी सुखों की प्राप्ति हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










