झाविमो ने डीसी को मांगपत्र सौंपा

गढ़वा. झाविमो नेताओं ने मंगलवार को पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी के नेतृत्व में उपायुक्त से मुलाकात कर चार सूत्री मांगपत्र सौंपा. इसमें एनएच-75 के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने, कार्य पूरा नहीं होने तक धूल से बचाव के लिए प्रतिदिन सड़क पर पानी का छिड़काव करने, मड़वनिया टेढ़की पुल का निर्माण अविलंब पूरा करने, […]
गढ़वा. झाविमो नेताओं ने मंगलवार को पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी के नेतृत्व में उपायुक्त से मुलाकात कर चार सूत्री मांगपत्र सौंपा. इसमें एनएच-75 के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने, कार्य पूरा नहीं होने तक धूल से बचाव के लिए प्रतिदिन सड़क पर पानी का छिड़काव करने, मड़वनिया टेढ़की पुल का निर्माण अविलंब पूरा करने, अन्नराज घाटी में हुए बस दुर्घटना में मारे गये आश्रितों को शीघ्र मुआवजा देने, अन्नराज घाटी में केतार भगवान घाटी की तरह चौड़ीकरण एवं गार्डवाल का निर्माण करने व किसानों के बीच राहत कार्य चलाने की मांग शामिल है. प्रतिनिधिमंडल में श्री केसरी के साथ जिलाध्यक्ष मो शाकिर अंसारी, मो नइम अंसारी, दिनेश कुमार शर्मा, उमाशंकर प्रसाद व उदय पाल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










