ओके...सड़क निर्माण की जांच का आदेश

मनरेगा लोकपाल ने मझिआंव बीडीओ को दिया निर्देशगढ़वा. मझिआंव प्रखंड के आछोडीह गांव में मनरेगा की राशि से हुए सड़क निर्माण को लेकर मझिआंव बीडीओ को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिये गये हैं. मनरेगा लोकपाल मुरारी झा ने इस संबंध मंे आछोडीह निवासी आनंद कुमार दुबे के परिवाद संख्या 3/2015-16 की […]
मनरेगा लोकपाल ने मझिआंव बीडीओ को दिया निर्देशगढ़वा. मझिआंव प्रखंड के आछोडीह गांव में मनरेगा की राशि से हुए सड़क निर्माण को लेकर मझिआंव बीडीओ को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिये गये हैं. मनरेगा लोकपाल मुरारी झा ने इस संबंध मंे आछोडीह निवासी आनंद कुमार दुबे के परिवाद संख्या 3/2015-16 की सुनवाई करते हुए मझिआंव बीडीओ से जांच रिपोर्ट मांगी है. दायर परिवाद में कहा गया है कि आछोडीह नहर पुल से धसमरही रामपुर सीवान तक मिट्टी मोरम पथ निर्माण व सुगही महुआ के पास बांध निर्माण कार्य मनरेगा से किया जाना था. पूर्व में दोनों योजनाओं का निर्माण पांच वर्ष के अंदर ही किया गया है. नियमानुसार पांच वर्ष के अंदर एक ही योजना पर दुबारा कार्य नहीं किया जा सकता है, लेकिन इन दोनों योजनाओं में यह स्थिति देखने को मिल रही है. उन्होंने दोनों योजनाओं में बिना काम किये ही राशि निकासी करने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि पुरानी योजना को ही नयी योजना दिखा कर राशि निकाल ली गयी है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं बिचौलियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में आयुक्त, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, बीडीओ आदि को भी आवेदन दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










