सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता की मौत

Published at :04 May 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता की मौत

गढ़वा. गढ़वा शहर के टंडवा पुल पर सोमवार की दोपहर एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में गढ़वा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता नीलकमल सिंह(40वर्ष) की मौत हो गयी. वे शहर के चिनिया रोड में रहते थे. इस दुर्घटना से पूरा अधिवक्ता परिवार के साथ ही सभी लोग मर्माहत हैं. समाचार के अनुसार टंडवा की ओर से मोटरसाइकिल से […]

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा शहर के टंडवा पुल पर सोमवार की दोपहर एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में गढ़वा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता नीलकमल सिंह(40वर्ष) की मौत हो गयी. वे शहर के चिनिया रोड में रहते थे. इस दुर्घटना से पूरा अधिवक्ता परिवार के साथ ही सभी लोग मर्माहत हैं. समाचार के अनुसार टंडवा की ओर से मोटरसाइकिल से आ रहे थे. टंडवा पुल से पार करने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गयी. इससे वे बुरी तरह से घायल हो गये. उन्हेंे तुरंत लोगों ने गढ़वा सदर अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. दिवंगत नीलकमल सिंह मझिआंव थाना स्थित हरिगांवा निवासी थे. वे पिछले 2003 से गढ़वा व्यवहार न्यायालय में वकालत कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola