सांसद प्रतिनिधि ने समस्याओं को सुना

भंडरिया(गढ़वा). भंडरिया प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि आनंद कुमार ने बड़गड़ प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. इस दौरान महुटीकर, मुटकी, परसवार, बाड़ीखजुरी आदि गांवों के ग्रामीणों ने सरकार द्वारा महुआ पर लिये गये निर्णय व लाइसेंस की खबर से आहत होकर विरोध जताते हुए कहा कि महुआ फल […]
भंडरिया(गढ़वा). भंडरिया प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि आनंद कुमार ने बड़गड़ प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए. इस दौरान महुटीकर, मुटकी, परसवार, बाड़ीखजुरी आदि गांवों के ग्रामीणों ने सरकार द्वारा महुआ पर लिये गये निर्णय व लाइसेंस की खबर से आहत होकर विरोध जताते हुए कहा कि महुआ फल से क्षेत्र के कई गरीब परिवार के लोग अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. इस पर रोक लगाने से ग्रामीणों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो जायेगी. लोगों ने कहा कि यदि सरकार गरीबों की मदद नहीं कर सकती है, तो कम से कम लोगों के आय का स्त्रोत न छीने. इस दौरान सुरेश केसरी, बजरंग प्रसाद, उपकार प्रसाद, रमेश प्रसाद समेत कई बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










