2.05 करोड़ के प्रखंड भवन में पड़ने लगी दरार

Updated:
विज्ञापन

मझिआंव : ढाई करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित बरडीहा प्रखंड कार्यालय के दीवार में कई जगहों पर अभी से दरार पड़ने लगी है. इससे प्रखंडवासी काफी हैरान व क्षुब्ध हैं. प्रखंड भवन के प्रथम तल्ले पर स्थित फर्श पर दरार उत्पन्न हो चुका है. यही नहीं छत पर हुए अंडरग्राउंड पानी पाइप लाइन से […]

विज्ञापन

मझिआंव : ढाई करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित बरडीहा प्रखंड कार्यालय के दीवार में कई जगहों पर अभी से दरार पड़ने लगी है. इससे प्रखंडवासी काफी हैरान व क्षुब्ध हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
प्रखंड भवन के प्रथम तल्ले पर स्थित फर्श पर दरार उत्पन्न हो चुका है. यही नहीं छत पर हुए अंडरग्राउंड पानी पाइप लाइन से भी पानी का रिसाव हो रहा है. साथ ही उक्त पानी रिसाव से छत से पानी फर्श पर भी टपक रहा है. प्रखंडकर्मियों ने फ़टी दीवार, फर्श व पानी के रिसाव को दिखाते हुए कहा कि नये भवन में इस तरह दीवार फटना निर्माण कार्य में अनियमितता को उजागर करता है.
इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जायेगी. विदित हो कि ढाई करोड़ रुपये की लागत से बने प्रखंड कार्यालय भवन का छह माह पहले ही उद्घाटन किया गया था. लेकिन निर्माण के साथ ही नवनिर्मित भवन का दीवार फटना व फर्श पर दरार पैदा होने से बरडीहा के लोग हैरान के साथ क्षुब्ध हैं.
इसकी सूचना ऊपर तक दी जायेगी : बीडीओ
इस संबंध में बरडीहा बीडीओ नंदजी राम ने बताया कि उद्घाटन के एक-दो माह बाद ही जब दीवार व फर्श फटने तथा पानी सीपेज होने का पता चला, तो उन्होंने कार्यालयकर्मियों को इसकी लिखित सूचना उच्चाधिकारियों को देने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola