मेरे पति बेकसूर हैं: सरस्वती

विवाहिता ने अधिकारियों को पत्र लिखा, सीबीआइ जांच की मांग उठायी गढ़वा : गढ़वा शहर के सहिजना निवासी सरस्वती तिवारी ने मुख्यमंत्री से अपने पति पप्पू तिवारी को हत्या के एक मामले में साजिश के तहत फंसाने व सजा मिलने पर मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर सीबीआइ जांच कराने की मांग की है. श्रीमती तिवारी […]
विवाहिता ने अधिकारियों को पत्र लिखा, सीबीआइ जांच की मांग उठायी
गढ़वा : गढ़वा शहर के सहिजना निवासी सरस्वती तिवारी ने मुख्यमंत्री से अपने पति पप्पू तिवारी को हत्या के एक मामले में साजिश के तहत फंसाने व सजा मिलने पर मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर सीबीआइ जांच कराने की मांग की है. श्रीमती तिवारी ने मुख्यमंत्री के अलावा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को भी पत्र लिखा है.
उनके पत्र के आलोक में केंद्रीय गृह मंत्रलय द्वारा राज्य के गृह सचिव को भेजे गये जवाब में कहा गया है कि सजा पाने के बाद भी सेक्शन 6 डीएसपीइ एक्ट 1946 के तहत सीबीआइ जांच का प्रावधान है. सरस्वती देवी ने कहा है कि उनके पति निदरेष हैं, जिन्हें सजा मिली है. उन्होंने कहा कि उनकी दो छोटी-छोटी बेटियां हैं उनके पास उनके पति के अलावा भरणपोषण का दूसरा कोई साधन नहीं है और न ही अपना घर है. वे किराये के मकान में रहती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




