2014 में दो विस क्षेत्रों में 3.67 लाख मत पड़े थे
Updated at : 04 Apr 2019 1:43 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा जिले में चार विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपने मतों का प्रयोग करते हैं गढ़वा : पलामू संसदीय क्षेत्र के गढ़वा जिले में चार विधानसभा क्षेत्र शामिल है़ इनमें गढ़वा व भवनाथपुर विधानसभा पूर्ण रूप से विश्रामपुर व डाल्टनगंज विधान सभा का कुछ भाग गढ़वा जिले में पड़ता है़ वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में गढ़वा […]
विज्ञापन
गढ़वा जिले में चार विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपने मतों का प्रयोग करते हैं
गढ़वा : पलामू संसदीय क्षेत्र के गढ़वा जिले में चार विधानसभा क्षेत्र शामिल है़ इनमें गढ़वा व भवनाथपुर विधानसभा पूर्ण रूप से विश्रामपुर व डाल्टनगंज विधान सभा का कुछ भाग गढ़वा जिले में पड़ता है़ वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में गढ़वा एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 367670 मतदान हुआ था़ इनमें गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 184974 एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 182696 मत पड़े थे. इनमें गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 98 हजार पुरुष और 86 हजार 974 महिला मतदाताओं ने वोट डाले.
जबकि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 97893 पुरुष और 84803 महिला मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया. इस तरह वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 62.26 प्रतिशत एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 60.55 प्रतिशत मतदान हुआ था़ इस बार के चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है और मतदान का प्रतिशत अधिक होने का अंदेशा लगाया जा रहा है.
चार बार लगातार भाजपा के सांसद चुने गये : लोकसभा चुनाव में पलामू संसदीय क्षेत्र से लगातार चार बार 1991, 1996, 1998 एवं 1999 का चुनाव भाजपा के नाम रहा. वर्ष 2004 में इस सीट पर राजद और वर्ष 2009 में झामुमो की जीत हुई. इसके बाद वर्ष 2014 में पुन: भाजपा ने यह सीट अपने नाम कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




