भवनाथपुर : डायन बिसाही के आरोप में हत्या का मामला, भड़के लोगों ने छह आरोपियों के घर फूंके

Updated:
विज्ञापन

भवनाथपुर : थाना क्षेत्र की अरसली दक्षिणी पंचायत के सिकियलेवा टोला गांव में सोमवार को डायन बिसाही मामले को लेकर सुलह के दौरान सूर्यलाल की हत्या सुरेश भुइयां ने कर दी थी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने देर शाम छह आरोपियों के घरों में आग लगा दी़ इसमें चार जल कर राख हो गये़ पुलिस […]

विज्ञापन

भवनाथपुर : थाना क्षेत्र की अरसली दक्षिणी पंचायत के सिकियलेवा टोला गांव में सोमवार को डायन बिसाही मामले को लेकर सुलह के दौरान सूर्यलाल की हत्या सुरेश भुइयां ने कर दी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने देर शाम छह आरोपियों के घरों में आग लगा दी़ इसमें चार जल कर राख हो गये़ पुलिस गांव में कैंप कर रही है़ विदित हो कि अरसली गांव में सोमवार को सुरेश भुइयां ने जंगाली भुइयां तथा उसके पुत्र सूर्यलाल व सर्वेस को घर बुला कर कोर्ट में चल रहे डायन बिसाही मामले में सुलह के एवज में एक लाख रुपये की मांग की. रुपये देने से इनकार करने पर जंगाली भुइयां तथा उसके पुत्र सूर्यलाल व सर्वेस पर टांगी से वार किया गया.

इसमें सूर्यलाल की मौत हो गयी. देर शाम सूर्यलाल के अंतिम संस्कार के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सुरेश भुइयां, नरेश भुइयां, चरितर भुइयां, सीताराम भुइयां, लालमुनी भुइयां व बूटन भुइयां के घरों में आग लगा दी. इसमें चार घर जल कर राख हो गये. आगजनी की घटना के बाद सोमवार देर शाम भवनाथपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह एवं नगर ऊंटारी के थाना प्रभारी निरंजन कुमार सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे. आरोपियों के खिलाफ आक्रोश को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है.

एसडीपीओ ने बयान लिया : मंगलवार को एसडीपीओ नीरज कुमार ने मृतक की पत्नी सुनीता तथा ग्रामीणों का बयान लिया़ जिन लोगों ने घरों मे आग लगायी है, उन्हें भी चिह्नित किया जा रहा है. घटनास्थल से जांच के लिए खून का सैंपल लिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola