प्रधानाध्यापक के साथ हुई मारपीट की निंदा

Updated at : 16 Oct 2017 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक के साथ हुई मारपीट की निंदा

गढ़वा. झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ गढ़वा इकाई की बैठक शहीद पीतांबर उ‍द्यान में की गयी़ बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने की़ बैठक में उत्क्रमित मवि खैरवा केतार के प्रधानाध्यापक अनुज कुमार सिंह के साथ हुई मारपीट व दुर्व्यवहार की निंदा की गयी़ साथ ही इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों […]

विज्ञापन

गढ़वा. झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ गढ़वा इकाई की बैठक शहीद पीतांबर उ‍द्यान में की गयी़ बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने की़ बैठक में उत्क्रमित मवि खैरवा केतार के प्रधानाध्यापक अनुज कुमार सिंह के साथ हुई मारपीट व दुर्व्यवहार की निंदा की गयी़ साथ ही इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गयी़ बैठक में कहा गया कि असामाजिक तत्वों ने विद्यालय के बच्चों के साथ भी मारपीट की है तथा विद्यालय में तालाबंदी भी की है़ अभी भी प्रधानाध्यापक श्री दुबे को जान से मारने की धमकी दी जा रही है़ इसकी सूचना केतार थाने में भी दर्ज करायी गयी है़.

यदि जल्द कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संघ की ओर से आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जायेगा़ इस मौके पर वेतन फिक्सेशन होने के बावजूद कुछ प्रखंडों में एरियर का भुगतान नहीं किया गया है़ दीपावली व छठ से पहले एरियर का भुगतान सांतवा वेतन के अनुसार करने की मांग की गयी़ इस मौके पर राज्यस्तरीय शिक्षक समागम रांची में गढ़वा जिला से एकमात्र पुरस्कार विजेता सलमा बानो शेख को शॉल ओढ़ाकर व फूल-माला देकर सम्मानित किया गया़ संघ की अगली बैठक 11 नवंबर को रखी गयी़.

इस अवसर पर पंकज भारती, कुमारी पूनम भारती, प्रीति सिंह, रवींद्र कुमार धर दुबे, जयप्रकाश गुप्ता, अनुज कुमार सिंह, मुदस्सर नजर, विशाल प्रताप देव, रितेश कुमार, राकेश कुमार, अशोक कुमार विश्वकर्मा, नीलम कुमार लाल, राजेश कुमार तिवारी, हरिनंदन तिवारी, अंजना एक्का, ज्योति नीलम टोप्पो, शारदा कुमारी, सरोजनी डोढराय उमाकांत तिवारी, ओमप्रकाश अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola