आज से अनशन पर बैठेंगे उपभोक्ता

वंशीधर नगर: अनुमंडल मुख्यालय में पूरी तरह ब्लैक आउट होने पर बिजली उपभोक्ताओं में रोष है. आक्रोशित उपभोक्ताओ ने लचर बिजली व्यवस्था के विरुद्ध एक माह के अंदर दूसरी बार सड़क पर उतरने तथा आंदोलन करने का मन बनाया है. उपभोक्ताओं ने इस मामले में विभाग के कार्यपालक अभियंता, अनुमंडल पदाधिकारी नगरऊंटारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी […]
19 सितंबर को विभाग के अधिकारी के साथ उच्च स्तरीय वार्ता मे 10 दिन के अंदर अनियमित बिजली में सुधार करने की सहमति बनी थी. लेकिन इसके बावजूद बिजली में सुधार नहीं किया गया. उपभोक्ताओं ने कहा कि विभाग के अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं लेकर उपभोक्ताओ के भावना को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है. मांग पत्र सौंपने वालों में राजीव कमलापुरी, मंटु पांडेय, लोजपा के प्रदेश महासचिव अभय कुमार पांडेय, हीरा लाल, उदय प्रसाद चंद्रवंशी, उमेश ठाकुर, अजय कुमार पांडेय, कलाम खान, उमाशंकर कुमार शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




