सहायिका चयन को लेकर रोष

भवनाथपुर: भवनाथपुर प्रखंड अंतर्गत सिंदुरिया के पाठक टोला आंगनबाड़ी केंद्र के सहायिका चयन का मामला अब तूल पकड़ने लगा है़ सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र के समीप पंचायत समिति सदस्य मीना देवी की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने बैठक कर बीडीओ सह सीडीपीओ द्वारा सहायिका चयन प्रक्रिया को गलत बताते हुए उसे रद्द करने की मांग की […]
बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि बीते 18 सितंबर को सहायिका पद के लिए हुए आम सभा में सहायिका पद कि आवेदक रीता देवी के पक्ष में अधिक लोगों का समर्थन होने के बावजूद बीडीओ विशाल कुमार व मुखिया राजेश प्रसाद गुप्ता ने दूसरे आवेदक सरिता देवी का गलत तरीके से चयन कर दिया़ केंद्र की पूर्व सहायिका के निधन के उपरांत रीता देवी ने लगभग एक वर्ष तक उक्त आंगनबाड़ी केंद्र को बतौर सहायिका के रूप में संचालित किया़ ग्रामीणें का आरोप है कि पैसा कि बदौलत दूसरे अभ्यर्थी का चयन कर दिया गया़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




