दोषी लोगों पर होगी कार्रवाई : एसडीअो

Updated at : 10 Oct 2017 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
दोषी लोगों पर होगी कार्रवाई : एसडीअो

धुरकी: दुर्गा पूजा के दौरान प्रखंड मुख्यालय में प्रतिमा विसर्जन करने को लेकर प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों पर धुरकी थाना प्रभारी के नेतृत्व में किये गये लाठी चार्ज की घटना की जांच करने सोमवार को नगरऊंटारी एसडीओ कमलेश्वर नारायण व गढ़वा एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता धुरकी पहुंचे. दोनों पदाधिकारियों ने जुलूस में शामिल […]

विज्ञापन
धुरकी: दुर्गा पूजा के दौरान प्रखंड मुख्यालय में प्रतिमा विसर्जन करने को लेकर प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों पर धुरकी थाना प्रभारी के नेतृत्व में किये गये लाठी चार्ज की घटना की जांच करने सोमवार को नगरऊंटारी एसडीओ कमलेश्वर नारायण व गढ़वा एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता धुरकी पहुंचे. दोनों पदाधिकारियों ने जुलूस में शामिल लोगों से इस संबंध में पूछताछ की.

उन्होंने दोनों समुदाय के लोगों से घटना की जानकारी ली. पदाधिकारियों ने इस दौरान प्रत्यक्षदर्शियों का मौखिक एवं लिखित बयान लिया. इसमें धुरकी निवासी ललिता सिंह, विवेक सिंह, छोटू सिंह, जयप्रकाश साव, मुंद्रिका राम, कुदुस अंसारी, अब्दुला अंसारी एवं नसीम अंसारी का लिखित बयान लिया गया. बयान लेने के बाद एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने कहा कि कथित लाठी चार्ज के विषय में लोगों से बयान लिया गया है. अभी कई अन्य विंदुओं पर जांच करना बाकी है.


घटना की पूरी जांच करने के बाद ही इसकी रिपोर्ट वरीय पदाधिकारियों को दी जायेगी. इसमें जो लोग भी दोषी पाये जायेंगे, उनके विरुद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई की जायेगी. विदित हो कि दशहरा के दूसरे दिन एक अक्तबर को प्रतिमा विसर्जन के दौरान धुरकी थाना प्रभारी एनके राम के नेतृत्व में वहां शांति व्यवस्था के लिए मौजूद पुलिस बल ने लाठी चार्ज किया था. इसमें कई लोगों को चोटिल हुए थे. इससे विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों का पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश भड़क गया था. प्रशासन के खिलाफ हिंदू समुदाय के लोग काफी गुस्से हो गये थे. इस घटना के विरोध में प्रतिमा को कर्पूरी चौपाल पर ही रखकर विसर्जन रोक दिया गया था. उपस्थित भीड़ मौके पर गढ़वा एसपी को तुरंत पहुंचने और दोषी थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग कर रही थी.
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे नगरऊंटारी एसडीओ कमलेश्वर नारायण व एसडीपीओ नीरज कुमार ने पहल कर इसकी जांच कर कार्रवाई के आश्वासन दिया था. इसके बाद करीब चार घंटे के बाद देर रात मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola