13 को जिले के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे

गढ़वा : ऑल इंडिया डीलर एसोसिएशन व झारखंड प्रदेश डीलर एसोसिएशन के तत्वावधान में अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर 13 अक्तूबर को जिले के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे़ उक्त बातें डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अलखनाथ पांडेय एवं सचिव अणु दुबे ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता कर कही़. उक्त लोगों ने कहा कि अपनी मांगो […]
उक्त लोगों ने कहा कि अपनी मांगो को लेकर 13 अक्तूबर को देशभर के करीब 54,000 पेट्रोल पंप दिनभर की हड़ताल करेंगे़ उन्होंने कहा कि संघ की मांगों में पेट्रोल पंप को जीएसटी में शामिल करने, साल 2016 के चार नवंबर को तेल विपणन कंपनियों के साथ हस्ताक्षरित लंबित समझौते के कार्यान्वयन में विपणन अनुशासन दिशा-निर्देशों के तहत लगाये गये अनुचित दंड को खत्म करना और अनुमोदन के बाद भी लंबित डीलर मार्जिन शामिल है़.
14 अक्तूबर को प्रदेश एसोसिएशन की बैठक बैठक रांची में आयोजित की गयी है़ इसमें उन्होंने जिले के सभी डीलरों को शामिल होने की अपील की है़ उन्होंने कहा कि केंद्रीय डीलर संघ ने कहा है कि उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो 27 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया जायेगा़ प्रेसवार्ता में सचिव अणु दुबे, देवेंद्र कुमार पांडेय व दिनेश तिवारी उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




