सरांग व बटाऊअा गांव के सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोका

Updated at : 09 Oct 2017 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
सरांग व बटाऊअा गांव के सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोका

बिशुनपुरा: प्रखंड के सरांग व बटाऊआ गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बन रही बाबुडीह से दोमुहान तक की सड़क को ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए उसे रोक दिया. करीब 6.5 किमी की इस सड़क में 784 मीटर पीसीसी की ढलाई हो रही थी. इसी दौरान ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रोक […]

विज्ञापन
बिशुनपुरा: प्रखंड के सरांग व बटाऊआ गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बन रही बाबुडीह से दोमुहान तक की सड़क को ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए उसे रोक दिया. करीब 6.5 किमी की इस सड़क में 784 मीटर पीसीसी की ढलाई हो रही थी.

इसी दौरान ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रोक दिया और सही ढंग से सड़क नहीं बनाये जाने को लेकर जमकर हंगामा किया. बाबुडीह, सरांग एवं बटउआ के ग्रामीण नितिश कुमार सिंह, राहुल सिंह, कृपा कुमार, पारसनाथ सिंह, कमलेश बैठा, रामजीत राम, अनिल सिंह, इंद्रदेव उरांव, रामसकल उरांव एवं राजन राय आदि ने कहा कि लगभग चार करोड़ की लागत से यह सड़क बनाने के लिये निविदा मेसर्स सलोनी कंस्ट्रक्शन को दिया गया है. लेकिन कंपनी स्वयं काम नहीं कराकर दूसरे व्यक्ति को पेटी पर काम दे दिया है.

उक्त संवेदक द्वारा पीसीसी सड़क निर्माण में छत्तीसगढ़ की घटिया सीमेंट, मिट्टीयुक्त बालू व घटिया छरी व पत्थर लगाने का प्रयास किया जा रहा था. इसको लेकर उन्होंने कार्य बंद करा दिया है. ग्रामीणों ने कहा कि इस संबंध में वे पहले भी संवेदक को आवेदन दे चुके हैं. लेकिन संवेदक ने कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में लगाये बोर्ड पर सड़क निर्माण की राशि, पुलों की संख्या एवम पीसीसी की ढलाई की लंबाई, चौड़ाई एवं ऊंचाई जैसी जरूरी सूचनाएं भी नहीं दर्शाया गया है. इसके कारण वे लोग इसका विरोध कर रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि वे इसके पूर्व बाहर से आयी जांच टीम से भी इसकी शिकायत की. साथ ही उपायुक्त को भी आवेदन दिया. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola