अब तीन माह में एक बार भरना होगा रिटर्न

Updated at : 08 Oct 2017 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
अब तीन माह में एक बार भरना होगा रिटर्न

गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के सहयोग से शनिवार को वाणिज्यकर सर्किल पलामू द्वारा ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल में नि:शुल्क जीएसटी निबंधन शिविर का आयोजन किया गया़ इसमें लोगों ने जीएसटी में निबंधन कराया साथ ही टैली के अधिकृत पार्टनर स्पर्श के निदेशक चैतन्यदेव जमशेदपुर द्वारा जीएसटी रिटर्न फाइल करने के संबंध में व्यवसायियों […]

विज्ञापन
गढ़वा : जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के सहयोग से शनिवार को वाणिज्यकर सर्किल पलामू द्वारा ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल में नि:शुल्क जीएसटी निबंधन शिविर का आयोजन किया गया़ इसमें लोगों ने जीएसटी में निबंधन कराया साथ ही टैली के अधिकृत पार्टनर स्पर्श के निदेशक चैतन्यदेव जमशेदपुर द्वारा जीएसटी रिटर्न फाइल करने के संबंध में व्यवसायियों को प्रशिक्षण दिया गया़.

वाणिज्यकर पलामू सर्कल के उपायुक्त डॉ राजेश कुमार ने कहा कि जीएसटी में सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है, यदि थोड़ा प्रयास किया जाये तो सारा काम व्यवसायी घर बैठे कर सकते है़ं उन्होंने कहा कि सरकार ने डेढ़ करोड़ के वार्षिक टर्नओवर पर व्यवसायिओं को हर महीने रिटर्न भरने की बाध्यता खत्म कर दी गयी है़ अब तीन महीने में एक बार रिटर्न भरना है़.

सहायक आयुक्त ब्रजनंदन ठाकुर ने कहा कि वैसे व्यवसायी जो कंपोजिट स्कीम में हैं, उनके वार्षिक टर्नओवर की सीमा 75 हजार रुपए से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दी गयी है. इससे छोटे कारोबारियों को लाभ मिलेगा़ इस मौके पर व्यवसायियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उतर दिया गया़ इसमें बताया गया कि जीएसटी निबंधन की सुविधा वाणिज्यकर कार्यालय पलामू के अतिरिक्त, जिला उद्योग केंद्र के सिंगल विंडो सिस्टम के अंतर्गत नि:शुल्क निबंधन की सुविधा प्रतिदिन उपलब्ध है़ साथ ही बताया गया कि निबंधन हेतु एक बार पुन: छठ के बाद शिविर लगाया जायेगा़ मौके पर जायॅट्स ग्रुप गढ़वा के अध्यक्ष मनोज केशरी, फेडरेशन के निवर्तमान अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, नन्द कुमार गुप्ता, एमपी केशरी, संतोष मेहता, मुकेश कुमार, रितेश केशरी, राजकुमार कांस्यकार, वाणिज्यकर पदाधिकारी पुरुषोत्तम झा, कर्मी राकेश प्रसाद एवं सुमित कुमार आदि उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola