15 से पहले आवास निर्माण पूरा करें

बंशीधरनगर: प्रधानमंत्री आवास योजना के गृह प्रवेश करने की तिथि घोषित होने के बाद अनुमंडल व प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्य सरकार के निर्देश को पूरा करने के लिए शनिवार को पंचायतवार बैठक की तथा आवास योजना की जांच की. प्रखंड की कधवन पंचायत के विद्यालय भवन में एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने पंचायत प्रतिनिधि […]
उन्होंने पंचायत के मुखिया व स्वयंसेवक को कार्य में तेजी लाने के लिए भ्रमण कर योजना पूर्ण कराने का निर्देश दिया. नरही व चितविश्राम पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव ने दोनों पंचायतों के मुख्यालय पर बारी–बारी से मुखिया व लाभुकों के साथ बैठक कर आवास कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. इससे समय पर सारे आवासों का गृह प्रवेश कराया जा सके.
पीपरडीह पंचायत में अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का ने पंचायत के मुखिया व स्वयंसेवक को कार्य में तेजी लाने के लिए भ्रमण कर योजना पूर्ण कराने का निर्देश दिया. कुशडंड पंचायत में बीसीओ गजनफर अली खान ने पंचायत प्रतिनिधि, कर्मियों तथा लाभुकों के साथ बैठक कर आवास कार्य को 15 नवंबर से पहले पूर्ण करने का निर्देश दिया. मौके पर बीपीओ रविशंकर सिंह, मुखिया रवि रंजन राम, कनीय अभियंता संजय मुंडा, रोजगार सेवक रीना कुमारी, स्वयंसेवक जमील अहमद सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




