रौनियार समाज को संगठित कर काम करने की जरूरत

Updated at : 08 Oct 2017 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
रौनियार समाज को संगठित कर काम करने की जरूरत

नगरउंटारी: झारखण्ड प्रदेश रौनियार वैश्य महासभा के तत्वावधान में एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन राजा पहाड़ी मंदिर के प्रांगण में शनिवार को किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष श्रवण प्रसाद गुप्ता, प्रदेश महासचिव बिनोद बिहारी गुप्ता, कोल्झीकी मुखिया पंचायत पति अजय प्रसाद गुप्ता युवा समाजसेवी सह रमना प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद ने सामूहिक रूप […]

विज्ञापन
नगरउंटारी: झारखण्ड प्रदेश रौनियार वैश्य महासभा के तत्वावधान में एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन राजा पहाड़ी मंदिर के प्रांगण में शनिवार को किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष श्रवण प्रसाद गुप्ता, प्रदेश महासचिव बिनोद बिहारी गुप्ता, कोल्झीकी मुखिया पंचायत पति अजय प्रसाद गुप्ता युवा समाजसेवी सह रमना प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर किया़ इस मौके प्रदेश अध्यक्ष श्रवण प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पूरे राज्य में छह से आठ प्रतिशत रौनियार वैश्य की आबादी है.

लेकिन आज उनकी राजनीतिक भागीदारी एक प्रतिशत से भी कम है़ आज हमसभी को नि:स्वार्थ भाव से संगठित होकर काम करना होगा, तभी समाज का विकास होगा़ उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में पंचायत से लेकर राज्य को रौनियार वैश्य परिवार को जोड़ने का काम किया जा रहा है. प्रदेश महासचिव विनोद प्रसाद गुप्ता ने कहा कि रौनियार समाज को झारखंड में इतनी आबादी होने बावजूद राजनितिक दल द्वारा जो मान सम्मान मिलना चाहिए,वह नहीं मिल पा रहा है.

आज उनसभी को हरेक क्षेत्र में अपना परचम लहराने की जरूरत है. उन्होंने प्रखंड से लेकर पंचायत में रौनियार समाज को संगठित करने की बात कही़ इस मौके पर देवेंद्र प्रसाद गुप्ता, गणेश प्रसाद, आदित्य प्रसाद, शिक्षक रामावतार प्रसाद, बिहारी लाल गुप्ता,गोरख प्रसाद,पप्पू प्रसाद,लक्ष्मी प्रसाद, अनिल प्रसाद गुप्ता, शिवशंकर प्रसाद गुप्ता, बबलू गुप्ता,लक्ष्मण साह, सत्यम गुप्ता, बिश्वनाथ प्रसाद, दिनेस कुमार, आशुतोष गुप्ता, अभय गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, परिखा साव सहित कई लोग उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola