भक्त पहुंचे मां के द्वार, लगे जयकारे

Updated at : 29 Sep 2017 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
भक्त पहुंचे मां के द्वार, लगे जयकारे

गढ़वा: शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि को सभी पूजा पंडालों में मां दुर्गा की महागौरी के रूप में पूजा की गयी. सभी पूजा पंडालों को व उसमें स्थापित मां दुर्गा सहित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को कल ही अंतिम रूप दे दिया गया था. इसके कारण पूजा-पंडालों के आकर्षण बढ़ गये हैं. पूजा पंडाल में […]

विज्ञापन
गढ़वा: शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि को सभी पूजा पंडालों में मां दुर्गा की महागौरी के रूप में पूजा की गयी. सभी पूजा पंडालों को व उसमें स्थापित मां दुर्गा सहित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को कल ही अंतिम रूप दे दिया गया था. इसके कारण पूजा-पंडालों के आकर्षण बढ़ गये हैं. पूजा पंडाल में सुबह से देर शाम तक दर्शनार्थियों की काफी भीड़ हो रही है. गढ़वा शहर में ग्रामीण क्षेत्रों से भी महिला-पुरुष श्रद्धालु अपने परिवार के साथ काफी संख्या में पूजा पंडालों में पूजा के लिए पहुंच रहे हैं. इसके कारण शहर में काफी भीड़ बढ़ गयी है़.
पूजा पंडालों के आसपास व मुख्य पथ व गली वाली सड़क में यातायात नियंत्रण करने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है. जगह-जगह सुरक्षा बलों के साथ एसआइएस के जवानों को भी तैनात किया गया है. साथ ही सभी क्षेत्रों में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गयी है. पूजा पंडालों में चल रहे पूजा व आरती के अलावे जगह-जगह भंडारा व भक्ति जागरण का आयोजन चल रहा है़.

अष्टमी तिथि को लेकर शाम में संधि पूजन किया गया. नवमी तिथि को सभी जगह कुमारी कन्याओं का पूजन व भोजन कराया जायेगा. शहर के गला पटी में 150 कुंवारी कन्याओं का पूजन किया जायेगा. इसी तरह लोहा पटी स्थित विष्णु दरबार में दशमी तिथि को प्रात: आठ बजे से भंडारे का आयोजन कराया गया है़.

जय भारत संघ टंडवा के द्वारा भी नवमी तिथि को भंडारे का आयोजन किया गया है. इसी तरह टंडवा पूरनचंद चौक के पास गोरया संघ के द्वारा भी शुक्रवार को भंडारा का आयोजन किया गया है. इधर जय मां शेरावाली संघ भगलपुर के प्रांगण में अष्टमी तिथि की शाम भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. मां गढ़देवी मंदिर के पास स्थित जय मां शेरावाली भंडारा समिति द्वारा बुधवार से ही भंडारा शुरू कर दिया गया है. मां गढ़देवी मंदिर में अष्टमी तिथि को पूजा के लिए काफी भीड़ जुटी थी. मुख्य पथ से लेकर मंदिर के गेट तक श्रद्धालुओं की पूजा के लिए भीड़ के कारण आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी. इधर सभी पूजा पंडालों में प्रवचन एवं भजन जारी रहा. ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला एवं नाटक का मंचन चल रहा है. जहां देर रात तक लोग रामलीला व नाटक का आनंद ले रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola