सौहाद्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनायें : डीसी

Updated at : 29 Sep 2017 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
सौहाद्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनायें : डीसी

मझिआंव: मझिआंव थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव में भटौलिया मोड़ पर लगे दुर्गा पूजा के बैनर को एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा गिरा देने पर उत्पन्न विवाद को सुलझाने के लिए गुरुवार को उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा, पुलिस अधीक्षक मो अर्शी एवं एसडीओ प्रदीप कुमार पूजा स्थल पर पहुंचे और दोनों समुदाय के प्रबुद्ध […]

विज्ञापन
मझिआंव: मझिआंव थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव में भटौलिया मोड़ पर लगे दुर्गा पूजा के बैनर को एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा गिरा देने पर उत्पन्न विवाद को सुलझाने के लिए गुरुवार को उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा, पुलिस अधीक्षक मो अर्शी एवं एसडीओ प्रदीप कुमार पूजा स्थल पर पहुंचे और दोनों समुदाय के प्रबुद्ध जनों के साथ बातकर शांतिपूर्ण ढंग से विवाद को सुलझाया.

समाचार के अनुसार उपायुक्त सहित सभी पदाधिकारी सर्वप्रथम भटौलिया मोड़ पर पहुँचे. इसके बाद मुखिया प्रतिनिधि आनंद कुमार दूबे एवं उपस्थित लोगों से स्थिति की जानकारी ली. मौके पर उपायुक्त डॉ अरोड़ा ने दोनों समुदाय के लोगों से सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील करते हुये कहा कि कुछ लोगों द्वारा आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जाती है,लेकिन इससे घबराना नही चाहिए.
प्रशासन उनके साथ है़ पुलिस अधीक्षक मो अर्शी ने कहा कि कोई भी त्योहार आपसी तालमेल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाता रहा है. मौके पर उपस्थित दोनो समुदाय के लोगों ने कहा कि वे सभी आपस में मिलकर त्योहार मनाते हैं और एक दूसरे के जुलूस में भी शामिल होते रहे हैं.लेकिन कुछ असामाजिक तत्व द्वारा आपसी सदभाव बिगाड़ने की कोशिश की जाती है, जिसे वे सभी व प्रशासन के लोग मिल कर नाकाम कर देते हैं. इस अवसर पर उपस्थितदुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष लखन चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि श्री दूबे, महेश चौधरी, भोला विश्वकर्मा, सूर्यदेव चौधरी, सफीर खान, इस्माइल खान, इमामुदिन खान, मो आलम, सदरुदीन खान, इमताज खान एवं सलीम खान आदि उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola